image: Force in action after found meat in religion place

कोटद्वार में मचा हड़कंप, सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश, फोर्स तैनात !

Sep 7 2017 9:32PM, Writer:कपिल

कुछ वक्त पहले आपको याद होगा कि सतपुली से एक बड़ी खबर सामने आई थी। सतपुली में कुछ आसामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद वहां हंगामा मच गया था। अब एक खबर के बाद कोटद्वार में हड़कंप मच गया। गाड़ीघाट स्थित एक धघर्मस्थल के पास मांस मिलने के बाद ये खबर आग की तरह फैल गई। तुरंत हरकत में आई पुलिस की टीम ने एक्शन लिया और शहर में सांप्रदायिक माहौल खराब होने से बचाया। मांस का पैकेट मिलने के बाद एक बार इस खबर से हड़कंप मच गया था। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस लोगों को समझाने में कामयाब हो पाई। धर्मस्थल में मांस मिलने की ये खबर कोटद्वार में आग की तरह फैल गई। इसके बाद देखा गया कि धर्मस्थल के पास बड़ी संख्या में भीड़ एजमा हो गई।

इस तुरंत बाद पुलिस प्रशासन ने मंदिर के पास फोर्स तैनात कर दी है। इस बीच इस बारे में पालिका सभासद विवेक अग्रवाल ने बयान दिया है। उन्होंने एक अखबार को बताया कि माल गोदाम के पास एक धर्मस्थल स्थित है। यहां कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह तड़के करीब 6 बजे सफाई करने आए। इस बीच कर्मचारियों ने देखा कि परिसर में मांस के टुकड़े पड़े थे। इस बात की जानकारी स्थानीय निवासी को दी गई। इसके तुरंत बाद धर्मस्थल में मांस की खबर पूरे शहर में फैल गई। इसके कुछ देर बाद इस परिसर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता जमा हो गए। स्थानीय निवासी का कहना है कि जब उन्होंने धर्मस्थल में जाकर देखा तो एक पेपर बैग में संदिग्ध मांस था। ये मांस आसपास बिखरा था। इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस तक भी पहुंचाई गई।

इसके बाद कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि हो सकता है कि किसी जानवर ने या फिर किसी बिल्ली द्वारा ये मांस यहां लाया गया हो। अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल ने मौके पर मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा। इसके साथ ही धर्मस्थल के पास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। इस बीच सभासद विवेक अग्रवाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा नेजनता से सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। कुछ वक्त पहले सतपुली से भी ऐसी ही खबर आ चुकी है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home