image: Uttarakhandi girl sameeksha bhatnagar in poster boys

Video: बॉलीवुड में आते ही छाई उत्तराखंड की समीक्षा, इस फिल्म में दिखाया जलवा !

Sep 8 2017 1:03PM, Writer:प्रगति

उत्तराखंड की बेटियां लगातार सफलता के नए आयाम खड़े कर रही हैं। देखा जा रहा है कि हर क्षेत्र में उत्तराखंड की बेटियां झंडे गाड़ रही हैं। चाहे वो खेल हो, विज्ञान हो, पढ़ाई हो या कला हो, हर क्षेत्र में देवभूमि की बेटियां अपना जलवा दिखा रही हैं। इसी कड़ी में नंबर आता है समीक्षा का। समीक्षा हरिद्वार की रहने वाली हैं। उ्तराखंड की इस बेटी ने बॉलीवड फिल्म पोस्टर ब्वॉइज में शानदार अभिनय किया है। हर जगह समीक्षा के अभिनय की तारीफ हो रही है। पोस्टर ब्वॉइज में समीक्षा की एक्टिंग को हर किसी ने सराहा है। इस फिल्म में वो बॉबी देओल की पत्नी बनी हैं। इससे पहले बीते बुधवार को समीक्षा हरिद्वार पहुंची थी और मां गंगा से फिल्म के सफल होने की कामना की थी। समीक्षा अब तक कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी है। पोस्टर ब्वॉइज फिल्म का निर्देशन श्रेयस तलपड़े ने किया है।

समीक्षा को इस फिल्म में लीड रोल मिला है। समीक्षा की ये पहली फिल्म है। उनका रुझान वैसे शास्त्रीय नृत्य और गायन के प्रति रहा है। फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए समीक्षा ने दिल्ली से शुरुआत की थी। इससे पहले समीक्षा धारावाहिक उतरन, वीरा, देव महादेव में काम कर चुकी हैं। समीक्षा का घर हरिद्वार आईडीपीएल में है। इस फिल्म में जगावर चौधरी के किरदार में सनी देओल जम रहे हैं। सनी के ढाई किलो के हाथ में अब भी दम नजर आ रहा है। बीच-बीच में सनी इसकी झलक भी देते रहे हैं। बॉबी देओल ने लंबे वक्त बाद इस फिल्म के जरिए वापसी की है। उन्होंने बेहतरीन ढंग से विनय शर्मा का किरदार निभाया है।श्रेयस तलपडे ने कमाल की एक्टिंग की है। बाकी कैरेक्टरों ने भी कॉमेडी का तड़का लगाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी है।

ये फिल्म हंसी और ठहाकों से भरपूर है। इसके साथ ही ऐसा संदेश भी दे जाती है जिस पर हमेशा से हमारे समाज में खुलकर बात नहीं की जाती है। जी हां नसबंदी ।कहानी पहले सीन के साथ ही दौड़ने लगती है, हालांकि फिल्म के दूसरे हाफ में थोड़ी संदेशबाजी होती है फिर भी कॉमेडी का पुट छूटता नहीं है। श्रेयस तलपडे ने डायरेक्शन की जिम्मेदारी बहुत ही खूबी से निभाई है। इसके साथ ही इस फिल्म में उत्तराखंड की बेटी समीक्षा भटनागर ने भी बेहतरीन एक्टिंग की है। समीक्षा की एक्टिंग देखकर कहा जा सकता है कि वो लंबी रेस के लिए बनी हैं। खैर राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से समीक्षा भटनागर को हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाले वक्त में ये फिल्म सुपरहिट होगी और समीक्षा स्टार बनें, दिल से ये ही दुआ निकलती है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home