राम-रहीम पर सबसे बड़ा खुलासा, सीक्रेट गुफा में बम फैक्ट्री और नरकंकाल !
Sep 9 2017 3:13PM, Writer:कपिल
राम-रहीम के बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा। साध्यवियों से यौन शोषण करना, साधुओं की नसबंदी करवाना, अपनी बेटी हनीप्रीत के साथ ही अवैध संबंध और ना जाने क्या क्या इस बाबा के कारनामे दुनिया को पता चल रहे हैं। लेकिन पुलिस को एक बड़ी जानकारी हाथ लगी। पुलिस लगातार डेरा सच्चा सौदा में ऑपरेशन चला रही है। इस डेरा सच्चा सौदा में ही पुलिस को बम फैक्ट्री के बारे में जानकारी हाथ लगी है। पुलिस का कहना है कि यहां अवैध रूप से बारूद का सामान बनाया जाता था। पुलिस लगातार जांच कर रही है और इन सभी को जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस को यहां से एके-47 का खाली बॉक्स मिला है। राम रहीम एक आलीशान महल में रहता था। पुलिस ने पड़ताल की तो महल के अंदर तीसरी मंजिल पर एक सीक्रेट गुफा मिली । इस गुफा को मिट्टी डालकर और फाइबर लगाकर बंद किया गया था।
पुलिस की टीम ने जय ये देखा तो हैरान रह गई। इसके बाद इस गुफा की खुदाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस बम फैक्ट्री में अंदर ही अंदर एक्सप्लोसिव तैयार किए जाते थे। राम रहीम का ये आलीशान महल 12 एकड़ में फैला है। अभी तो पुलिस ने सिर्फ एक भाग की खुदाई की है और इसमें ऐसे ऐसे राज निकलकर सामने आ रहे हैं। इस गुफा से एक रास्ता सीधे साध्वियों के कमरे तक जाता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि साध्वियों को इस गुफा के रास्ते ही राम रहीम के कमरे तक लाया जाता था। इसके बाद हवस का गंदा खेल शुरू होता था। हरियाणा के डिप्टी डायरेक्टर (पीआर) सतीश मेहरा ने इस बारे में अपना बयान दिया है। उनका कहना है कि डेरा से साध्वियों के निवास तक जाने वाला एक रास्ता मिला है। इसके साथ ही यहां विस्फोटकों की फैक्ट्री मिली है। इस खबर से जुड़ी कुछ और भी खास बात है।
हैरानी की बात तो ये है कि यहां से कुछ नाबालिग बच्चों को भी छुड़ाया गया है। ये है डेरा का असली सच यहां लोगों की नई राह देने के नाम पर बेवकूफ बनाया जा रहा था। ये वो ही डेरा सच्चा सौदा है, जहां लोगों की आस्था जुड़ी थी। एक आंकड़ा कहता है कि राम रहीम के करोड़ों चाहने वाले थे। इन करोड़ों की भीड़ ने कभी ये जानने की कोशिश नहीं की कि बाबा के कांड क्या क्या हैं। साध्वियों को अपना शिकार बनाना और साध्वियों के मना करने पर उनका कत्ल करने वाला ये पाखंडी अब सलाखों के पीछे है। अब जाकर इस पाखंडी की आश्रम से ऐसे ऐसे राज निकलकर सामने आ रहे हैं, जो हैरान करते हैं। पुलिस का कहना है कि राम-रहीम के आश्रम में लगातार ऑपरेशन चल रहा है और अभी तो यहां खुदाई होनी है। कहा जा रहा है कि खुदाई के दौरान यहां से कई नर कंकाल मिल सकते हैं। देखना है कि आगे जांच में और क्या क्या निकलता है।