उत्तराखंड के ‘सुपरमैन’ से डरा पाकिस्तान, देश को जल्द मिलेगी GOOD NEWS
Sep 9 2017 6:46PM, Writer:कपिल
आपको याद होगा कि आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कुछ वक्त पहले पाकिस्तान को चेतावनी दे डाली थी कि अब अगर एक भी आतंकी हरकत हुई तो इसके जवाब में एक और सर्जिकल स्ट्राइक होगी। जनरल रावत की इस बात के बाद पाकिस्तान खार खाए बैठा है। अब देखिए पाकिस्तान में शांति का ढकोसला शुरू हो गया है। पाक जानता है कि हाल ही में भारत ने डोकलाम में चीन पर किस तरह से जीत हासिल की थी। चीन की सेना को ये इलाका छोड़ना पड़ा था। इस बात से पाक भी डरा है कि कहीं भारत की तरफ से कोई बड़ा हमला ना हो जाएगा। इस बीच पाक सेना के चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने कश्मीर को लकर कुछ बातें कही हैं। उनका कहना है कि कश्मीर के मुद्दे का समाधान कूटनीतिक स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध से किसी का कोई फायदा नहीं होगा।
पाकिस्तान की ओर से कश्मीर के समाधान पर ये बयान हैरान करता है। सवाल ये है कि क्या पाक ने सामरिक तौर पर हार मान ली है ? क्या अब पाक इस समस्या का जल्द ही निपटारा चाहता है ? आज तक पाक की सेना के किसी भी ऑफसिर ने इस तरह की बातें नहीं कहीं हैं। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने भी साफ तौर पर कहा है कि पाक में आतंकियों को पनाह दी जा रही है और इस वजह से कश्मीर का माहौल बिगड़ रहा है। बाजवा ने कहा है कि तरक्की के लिए शांति जरूरी है। अपने भाषण में बाजवा साफ कर चुके हैं कि भारत की ताकत पाकिस्तान से कहीं ज्यादा है। आतंकवाद को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी पाकिस्तान को फटकार लगा चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान पर ग्लोबर प्रेशर पड़ रहा है। अमेरिका साफ कर चुका है कि अगर पाक में आतंकियों का अब सिर उठा तो कलम कर दिया जाएगा।
उधर भारत के आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत कह चुके हैं कि अब पाकिस्तान को बख्शा नहीं जाएगा। सीमा पार से पाक के आतंकी लगातार भारत को निशाना बनाते जा रहे हैं। ऐसे में भारत ने अपनी अगली रणनीति के बारे में बता दिया है। भारत ने चेतावनी दे दी है कि अगर पाक की तऱफ से एक भी हरकत हुई तो सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी। इस वजह से पाकिस्तान अब सकते हैं। डोकलाम में जो हुआ, उससे पाकिस्तान और ज्यादा सकते में हैं। जिस चीन को पाकिस्तान अपना रहनुमा कहता है, उसी चीन ने भारतीय सेना के सामने घुटने टेक दिए। इसलिए भारत की धमकी को अब पाक हल्के में नहीं सकता। इस वजह से पाकिस्तान के आर्मी चीफ अब शांति की बात करने की बात कर रहे हैं। अब सवाल ये है कि बात कश्मीर पर नहीं बल्कि पीओके पर होगी। कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले पाक को अब पीओके के बारे में ही भारत सरकार से बात करनी होगी।