उत्तराखंड का छोरा बना बॉलीवुड की धड़कन, जैकलीन फर्नांडिस के साथ ये डांस देखिए
Sep 9 2017 8:12PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के राघव जुयाल के बारे में तो आपने सुना ही होगा। राघव अपने खास स्लो मोशन डांस की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हुए थे। इस बार वो एक और बात को लेकर चर्चाओं में हैं। राघव की फैन फॉलोविंग वैसे देखा जाए तो फिल्मस्टार्स में भी कम नहीं है। हर कोई राघव के डांस का दीवाना है। बॉलीवुड की सुपरहिट अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस भी उनकी जबरदस्त फैन हैं। फिलहाल राघव डांस प्लस सीजन-3 में बतौर एंकर की भूमिका में हैं। इस सीजन में हर हफ्ते राघव दर्शकों और मेहमानों के साथ हंसी मजाक करते हैं। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एक शो में राघव और जैकलीन के बीच हाई हील्स डांस कॉम्पिटीशन देखने को मिला। राघव ने इस एक्ट्रेस के साथ डांस किया, मजाक किया और हाई हील्स पहनकर डांस किया। ये स्पेशल हिल डांस उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकी फर्नांडीज और जज शक्ति मोहन के साथ किया।
दरअलस इस शो में जैकी फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म ‘अ जेंटलमैन’ के प्रमोशन के लिए आए थे। इस दौरान राघव ने अपनी बातों से उनको खूब हंसाया। जैकलीन फर्नांडिस इस बीच स्टेज पर आती हैं और राघव से ही डांस करने के लिए कहती हैं। जैकलीन राघव से कहती हैं कि लड़कियां ऊंचे हील्स वाले सैंडल पहनकर डांस कर सकती हैं, इसलिए एक बार आप भी ऐसा कर के दिखाइए। राघव जुयाल वैसे भी डांस के सुपरमैन कहे जाते हैं। उन्होंने ऊंची ऐड़ी की सैंडल पहनकर ये डांस कर दिखाया। राघव और जैकलीन के इस फनी डांस को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। इस डांस चंद दिनों में ही साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हालांकि जैकलीन इस शो में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। मर्डर-2 फिल्म का गीत ये रात रुक जाए तो आपको याद ही होगा।
इसी गाने पर जैकलीन ने राघव को डांस करने के लिए कहा। आपको बता दें कि शूटिंग के दौरान जैकलीन हाई हिल पहनकर शो की सेट पर पहुंची थीं। उन्होंने खुद तो ये सैंडल पहनकर डांस किया और इसके बाद राघव से भी ऐसा करने के लिए कहा। इस दौरान राघव ने जैकलीन की नकल करने की काफी कोशिश की। इस डांस के दौरान ही राघव की हिल टूट गई थी। इसके बाद तो शो देखने आए लोग खिलखिला कर हंस पड़े। राघव वैसे भी बेहतरीन डांस कहे जाते हैं। उत्तराखंड रहने वाले राघव ने पहली ही दफा अपने डांस के दम पर लोगों का दिल जीत लिया था। अपने खास डांस की वजह से उन्हें स्लो मोशन किंग कहा गया। इसके साथ ही उन्हें लोग प्यार से क्रॉक्रोच भी कहते हैं। उनके डांस करने का अंदाज ही कुछ ऐसा है। कुल मिलाकर आप भी ये वीडियो देखिए। यकीन मानिए आप भी खिलखिला कर हंस पड़ेंगे।