Video: मां धारी देवी को याद कीजिए, इन युवाओं ने पेश किया है बेहतरीन गीत
Sep 10 2017 10:19AM, Writer:अमित
आवाज का जादू लेकर एक बार फिर से उत्तराखंड की ये जोड़ी आपके सामने हाजिर हैं। इन्हें हुनर की खान कहें तो कम नहीं होगा। हर बार अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लेने वाले ये भाई-बहन एक बार फिर से आपके लिए बेहतरीन पेशकश लेकर आए हैं। उत्तराखंड के लोग अपनों के बारे में कितना सोचते हैं। हर पल हर वक्त मां भवानी से प्रार्थना करते हैं कि अपने लोगों पर आशीर्वाद बनाए रखें। ऐसा ही ये गीत है, जिस सुनकर एक बार के लिए आप भी अपनों को याद करेंगे। अमित थपलियाल और पूजा थपलियाल की आवाज में ये गीत बेहतरीन है। इस गीत को इन्होंने तेरी खुद-2 नाम दिया है। अपने कुटुंब और परिवार की मां भवानी से राजी खुशी मांगी गई है। वैसे भी उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। मां भवानी को याद करते हुए इस बेहतरीन गीत को पेश किया गया है।
खास बात ये है कि इस गीत को बेहद ही सधे अंदाज में पेश किया गया है। गाने के बोल हैं ‘मेरू कुटुंब परिवार रखी राजी खुशी मां’। पूजा थपलियाल और अमित थपलियाल ने इस गीत के लिए बेहतरीन म्यूजिक और बोल दिए हैं। इसे धारी देवी फिल्म का नाम दिया गया है। मां धारी देवी के चमत्कारों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। मां धारी देवी के लिए ही ये गीत समर्पित किया गया है। इस गीत में म्यूजिक अमित थपलियाल ने ही दिया है। गीत की मिक्सिंग, वीडियो एडिटिंग का काम भी अमित थपलियाल ने ही किया है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अमित कितने हुनरमंद हैं। ये वो ही अमित थपलियाल हैं, जिन्होंने गढ़वाली औगी वेब सीरीज भी चलाई है। आप इस गीत को सुनते ही मां धारी देवी से सारे विश्व की, अपने कुटुंब की और अपने परिवार पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना करेंगे।
ये हैं उत्तराखंड के युवा जो चाहे कितने भी आगे चले जाएं लेकिन अपने रीति रिवाज और अपने देवी-देवताओं के लिए सम्मान बनाए रखते हैं। इस गीत को तैयार करने में इन दोनों ने काफी मेहनत की है। पूजा थपलियाल एक बार फिर से बेहतरीन सिंगर बनकर उभरी हैं। लग रहा है कि आने वाले वक्त में वो उत्तराखंड की आवाज बनेंगी। इसके साथ ही अमित की आवाज में तो जादू घुला है। हर बार वो अपनी आवाज से लोगों को दिल जीत लेते हैं। इस बार भी कुछ इसी तरह का काम किया गया है। अमित थपलियाल और पूजा थपलियाल के इस गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से दोनों को ही हार्दिक बधाई। इसी तरह से उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाइए।