image: Sena medal for Bhupendra singh

उत्तराखंड का फौलादी फौजी, मार गिराए आंतकवादी, सम्मान में मिला सेना मेडल

Sep 11 2017 10:11AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड की भूमि वीरों और शहीदं की भूमि है। इस धरती पर ऐसे ऐसे वीर सपूतों ने जन्म लिया है, जो आतंकियों के लिए काल बन गए, जो देश की रक्षा के लिए लड़ते लड़ते शहीद हो गए। इस भूमि के वीरों में से एक वीर हैं भूपेंद्र सिंह। गजब का जज्बा और गजब का हौसला रखने वाला ये वीर सिपाही आतंकियों के लिए काल बना हुआ है। सीमा पर क्या मजाल कि आतंकी हिंदुस्तान की धरती को देख पाएं ? इस वीर सिपाही के हौसले के बारे में आपको बताएंगे तो गर्व से आप भी अपना सीना चौड़ा कर देंगे। इस वीर की शौर्यगाथा को आप सलाम करेंगे। सीमा पर आतंकी हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थी। चार फरवरी 2016 को भारतीय सेना को खबर मिली कि एक आतंकी ने कई लोगों को एक घर में बंदी बना लिया है। इसके बाद सेना के कुछ जवान लोगों को बचाने और आतंकी का खात्मा करने के लिए निकल पड़े।

इस बीच जवान भूपेंद्र अपनी जान की परवाह किए बिना, उस घर में घुस गए। भूपेंद्र ने इसके बाद आतंकी को निशाना बनाया और ढेर कर दिया। भूपेंद्र को इस वीरता के लिए, उत्कृष्ट बहादुरी, सराहनीय नेतृत्व और अत्यधिक सतर्कता के लिए सेना मेडल से नवाजा गया है। ये वीर जवान द्वाराहाट के मटेला गांव के रहने वाले हैं। भूपेंद्र सिंह को सम्मान मिलने से क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। इस वीर जवान ने शुरुआती पढ़ाई राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटेला से की। इसके बाद उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा जूनियर हाईस्कूल गगास से पूरी की। इसेक बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव से इंटर तक की शिक्षा ली। इस वीर ने अपनी वीरता का परिचय देकर उत्तराखंड के साथ साथ देश का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही भूपेंद्र आंतकियों के लिए काल बन गए हैं।

उत्तरी कमान अधिकारी ने जम्मू कश्मीर में भूपेंद्र को इस सम्मान से नवाजा है। उत्तराखंड के वीर जवान लगातार अपने दमखम से देश का गौरव बन रहे हैं। इन जवानौं के दम पर देश की सेना को और भी ज्यादा मजबूती मिल रही है। आप इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि इस वक्त देश के आर्मी चीफ भी उत्तराखंड से ही हैं। हाल ही में जनरल रावत ने ऐलान किया था कि उत्तराखंड के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए लंबाई में छूट मिलेगी। इस वीर जवान के बारे में भी जनरल रावत को अहसास था। भूपेंद्र का साहस और हिम्मत बढ़ती रहे, आतंकियों के लिए वो लगातार मुश्किल बनते रहें। राज्य समीक्षा की भी ये ही दुआएं हैं। अगर आप भी इस खबर को पढ़ रहे हैं, तो इस वीर जवान के लिए शेयर जरूर करें।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home