image: Vartika joshi new target

दुनिया जीतने निकली उत्तराखंड की नेवी ऑफिसर बेटी, पीएम मोदी ने किया सलाम !

Sep 11 2017 11:45AM, Writer:कपिल

रविवार का दिन त्तराखंड के साथ साथ पूरे देश के लिए गौरवशाली रहा। एक जहाज दुनिया की परिक्रमा करने निकला है। इस जहाज का नाम है ‘नविका सागर परिक्रमा’। देश की 6 बेटियां इस सफर के लिए निकली हैं। खास बात ये है कि इन 6 बेटियों में उत्तराखंड की दो बेटियां हैं। वर्तिका जोशी इस टीम की कमांडिंग ऑफिसर हैं। उत्तराखंड की इस बेटी को पहले ही पीएम मोदी बधाई दे चुके हैं। ये दल करीब 22 हजार नॉटिकल मील का सफर तय करेगा। वर्तिका जोशी मूल रूप से पौड़ी के धूमाकोट क्षेत्र के स्यालखेत गांव की हैं। वर्तिका के पिता प्रोफेसर पीके जोशी जी हैं, जो कि गढ़वाल विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वर्तिका की मां अल्पना जोशी राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में हिंदी की विभागाध्यक्ष है। साल 2010 में वर्तिका नौ सेना अधिकारी बनी।

वर्तिका इससे पूर्व आईएनएसवी महादेई में भी ऐसा ही अभियान पूरा कर चुकी हैं। वर्तिका ने केपटाउन से कोच्चि तक का सफर भी तय किया है। 26 जनवरी 2015 को वर्तिका ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को भारतीय नारी शक्ति की ताकत भी दिखाई थी। गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में वो अपनी टीम की लीडर थी। 2016 में आईएनएसवी महादेई में उनकी टीम ने विशाखापट्टनम से गोवा तीन हजार किलोमीटर की समुद्री यात्रा की। हैरानी की बात तो ये है कि ये यात्रा 3 हफ्ते में ही पूरी हो गई। एक बार फिर से विश्व की परिक्रमा की शुरुआत गोवा से हुई है। ये यात्रा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड होते हुए गोवा वापस लौटेगी। वर्तिका जोशी का परिवार फिलहाल ऋषिकेश के उग्रसेन नगर में रहता है । उनकी पढ़ाई श्रीनगर और ऋषिकेश से हुई है। आपको बता दें कि ये प्रेरणा खुद पीएम मोदी ने वर्तिका को दी थी ।

पीएम मोदी ने कहा था कि भारतीय महिला नौसैनिकों का दल दुनिया को अपनी शक्ति और देश की क्षमताओं का परिचय दे। पहले पीएम मोदी ने वर्तिका जोशी की टीम से मुलाकात की और इसके बाद ट्वीट किया। इस ट्वीट में मोदी ने लिखा है कि 'भारतीय नौसेना की 6 होनहार अफसर विश्व भ्रमण पर निकल रही हैं। मैं इन अफसरों को अपने लक्ष्य में कामयाबी हासिल करने की कामना करता हूं।' ये अभियान इस महीने गोवा से शुरू हुआ। खबर है कि विश्व की परिक्रमा का ये अभियान मार्च, 2018 में खत्म होगा। इस अभियान के लिए पांच स्टेज बनाई गई हैं। जहाज चार बंदरगाहों ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फाल्कलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका पर रुकेगा। आपको यहां ये भी बता दें कि आइएनएसवी तारिणी 55 फुट लंबा जहाज है। पिछले साल ही इस जहाज को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home