image: Uttarakhand Weather Update 28 October 2025

Uttarakhand Weather Update: आज इन 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आज 28 अक्टूबर को उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है।
Oct 28 2025 12:41PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। शुष्क मौसम के कारण मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज गर्मी हो रही है। लेकिन आज सुबह से कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Update 28 October 2025

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते गर्म मौसम और तापमान सामान्य है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन सुबह शाम ठंड हो रही है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड काफी बढ़ गई है, खासकर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी ने तापमान माईनस में पहुंचा दिया है। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड से जलस्त्रोत जम चुके हैं। प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क रहने के बाद आज कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं, मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों बारिश होने संभावना व्यक्त की है। पर्वतीय जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरवाट आ सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार आज मंगलवार 28 अक्टूबर को उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ और चंपावतजिलों में में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में आज कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज देहरादून समेत उत्तराखंड के सभी जिलों में कहीं-कहीं आंशिक रूप स बादल छाए रह सकते हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home