image: Indian army action after bipin rawat decision

शेरदिल उत्तराखंडी: जनरल बिपिन रावत का एक्शन, हिजबुल के आतंकी हुए ढेर

Sep 11 2017 3:13PM, Writer:सुशील

आपको याद होगा कि देश की आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने साफ कह दिया था कि अब आतंकियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए देश की सेना लगातार एक्शन ले रही है। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले इस शेरदिल आर्मी ऑफिसर के ऐलान से भारतीय सेना के नई ताकत मिली है। सीमा पार से आने वाले आतंकियों को मौत की नींद सुलाया जा रहा है। इस बीच भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो खूंखार आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया है। खबर है कि ये आतंकी एक बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे थे। इसके साथ ही वो जम्मू-कश्मीर के रास्ते भारत में घुसपैठ कर बड़े धमाके की प्लानिंग कर रहे थे। इसके साथ ही एक आतंकी को जिंदा पकड़ा गया है। शोपियां में सिक्योरिटी फोर्स ने एनकाउंटर के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी आदिल डार को अरेस्ट किया।

इस आतंकी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले हिजबुल से जुड़े एक आतंकी तारिक को सेना के जवानों ने शनिवार को खत्म कर दिया था। दरअसल आतंकियों ने शनिवार को कश्मीर में दो जगह हमले किए थे। पहला अनंतनाग में हुआ था। जहां पुलिस कॉन्स्टेबल इम्तियाज अहमद शहीद हो गए थे। दूसरा हमला शोपियां में सेना की गाड़ी पर हुआ था। इस बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी कश्मीर के दौरे पर हैं। इससे पहले गृहमंत्री आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत से मुलाकात कर चुके हैं। आर्मी चीफ साफ कर चुके हैं कि अब किसी को नहीं बख्शा जाएगा। अब जरा सिलसिलेवार तरीके से इंडियन आर्मी के ऑपरेशन के बारे में जानिए। 1 अगस्त को सेना ने पुलवामा में लश्कर ए तैयबा के टॉप कमांडर अबु दुजाना समेत 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

4 अगस्त को अनंतनाग में यावर नाम के एक आतंकी को मार गिराया। 5 अगस्त को सोपोर में सेना ने 3 आतंकियों को मौत की नींद सुलाया था।इसके बाद 13 अगस्त को शोपियां में 3 आतंकी मारे गए। 26 अगस्त को कुपवाड़ा में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। एक रिपोर्ट कहती है कि कश्मीर में पिछले सात महीनों में 109 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। ये रिपोर्ट गृह मंत्रालय द्वारा सौंपी गई है। ये रिपोर्ट कहती है कि 7 महीनों में हर दिन एक आतंकी वारदात हुई है। 109 आतंकी मारे गए हैं, जो कि इस दशक में सबसे ज्यादा है। 2016 में 150 आतंकी मारे गए थे लेकिन ये पूरे साल का आंकड़ा था। इस बार लग रहा है कि जनरल बिपिन रावत ने सेना में अलग ही जोश भर दिया है। इस बीच जनरल साफ भी कर चुके हैं कि अगर पाकिस्तान की तरफ से ऐसा ही चलता रहा तो भारत एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home