image: Son gave up his life in front of his father body

उत्तराखंड: पिता की मौत का सदमा नहीं सह सका बेटा, दोनों की एक साथ उठी अर्थियां

तीर्थनगरी ऋषिकेश से में एक पिता की मौत के गम में बेटे ने भी अपने प्राण त्याग दिए। आज सुबह दोनों पिता और बेटे की अर्थियां साथ में घर से उठी, बिलख उठे परिजन..
Nov 6 2025 8:45PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

तीर्थनगरी ऋषिकेश से एक ऐसी हृदय विदारक खबर सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध और शोकमग्न कर दिया है। यहां एक पिता की मौत के गम में बेटे ने भी अपने प्राण त्याग दिए। यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आज के युग में भी बेटे का अपने पिता के प्रति स्नेह और भक्ति कितनी गहरी हो सकती है।

Son gave up his life in front of his father dead body

जानकारी के अनुसार हनुमंतपुरम गंगानगर, लेन नंबर 4 के निवासी 84 वर्षीय वेद प्रकाश कपूर पिछले एक महीने से गंभीर रूप से बीमार थे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में उनका इलाज चल रहा था। बीमार वेद प्रकाश कपूर का 45 वर्षीय बेटा सचिन कपूर अपने पिता की सेवा कर रहा था। वो हर समय अस्पताल में उनके पास रहकर उनकी देखभाल करते थे। बेटे सहित अन्य परिजनों ने उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रोते-रोते अचानक गिर पड़ा बेटा

उसके बाद जब वेद प्रकाश कपूर का पार्थिव शरीर अस्पताल से घर लाया गया, तो बेटा अपने पिता के शव के पास बैठा रो रहा था। रोते-रोते ही वो अचानक जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग तुरंत उन्हें उठाकर पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आज गुरुवार को सुबह दोनों पिता और पुत्र की अर्थियां एक साथ उठीं। इस घटना के बाद मृतकों के परिजन सदमें में हैं। मृतक सचिन कपूर अपने पिता के मौत के गम में अपनी पत्नी और एक पुत्र को अकेला छोड़कर इस दुनिया से चले गए।

असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख

हनुमंतपुरम विकास मंच गंगानगर की ओर से पिता-पुत्र की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया गया है। गंगानगर की पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home