image: Delhi based businessman provide bi amount of silver in kedarnath

बाबा केदार के दर पर आया ‘दानवीर’, इस शख्स ने चढ़ाया 3 कुंतल चांदी, जानिए क्यों ?

Sep 13 2017 11:46AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के बाबा केदार की महिमा अपरंपार है। हर कोई यहां आकर नैसर्गिक सौंदर्य में खो जाता है। इसके साथ ही पहाड़ों में बसे इस मंदिर को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। आज दनिया यहां आती है और शीश नवाती है। बाबा के भक्तों की कोई कमी नहीं है। हाल ही में दिल्ली के एक व्यापारी ने केदारनाथ मंदिर में दो कुंतल चांदी दान की है। बताया जा रहा है कि इस चांदी से मंदिर के गर्भ गृह के खंभों पर चांदी की नक्काशी की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर में चांदी से और भी सजावट की जाएंगी। ऐसा नहीं है कि दिल्ली के व्यापारी ने ये चांदी अभी ही दान की है। दरअसल इस व्यापारी ने एक साल पहली ही मंदिर समिति को ये बात बताई थी। व्यापारीका नाम महेश शर्मा बताया जा रहा है । उन्होंने गृर्भ गृह की सजावट चांदी से करने के लिए मंदिर समिति को प्रस्ताव भेजा था।

मंदिर समिति ने तीर्थ पुरोहितों के साथ विचार विमर्श किया और इसके बाद इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। हैरानी बात तो ये है कि इसके लिए व्यापारी ने कारीगर भी केदारनाथ भेजे हैं। माना जा रहा है कि इस यात्रा सीजन में ही ये काम पूरा कर लिया जाएगा। केदारनाथ मंदिर को इस साल पांच करोड़ रुपये दान के रुप में प्राप्त हो चुके है।आपको याद होगा कि साल 2015 में प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ रुपये दान किए थे। 2016 में उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पूजा सामग्री के लिए 50 लाख रुपये दान दिए थे। वैसे देखा जाए तो इस बार बाबा बदरीनाथ और बाबा केदारनाथ में याय़त्रा सीजन भई बेहतरीन रहा है, जो कि अच्छे संकेत दे रहा है। इस साल अब तक 7.50 लाख श्रद्धालु बदरीनाथ के चरणों में शीश नवा चुके हैं।

इसके साथ ही मंदिर समिति को इस साल रेकार्ड आय प्राप्त हुई है। अभी तक इस यात्रा की वजह से 11 करोड़ 50 लाख की इनकम हो चुकी है।उधर केदारनाथ धाम में भी यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को बाबा केदारनाथ के धाम में 2128 यात्री पहुंचे। बरसात के बाद एक बार फिर से केदारनाथ में भी यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है। देश के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केदारनाथ के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। अब तक का कार्यक्रम कहता है कि 22 सितंबर को राष्ट्रपति पहली बार केदारनाथ के दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति वैसे भी बाबा केदार के बहुत बड़े भक्त कहे जाते हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति कोविंद से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित साह केदारनाथ आ रहे हैं। 19 सितंबर से बीजेपी सुप्रीमो 3 दिन के प्रवास पर उत्तराखंड आ रहे हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home