image: PNB to change rules

पीएनबी में 1 अक्टूबर से ये नियम लागू, नई आफत के लिए रहें तैयार !

Sep 13 2017 2:09PM, Writer:kapil

अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी में है तो जरा ध्यान दीजिए। इस बैंक में 1 अक्टूबर के बाद से नियम बदलने जा रहे हैं। इसका सीधा असर कस्टमर्स पर ही पड़ने वाला है। बताया जा रहा है कि इस नए नियम से ग्राहकों को ही अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पंजाब नेशनल बैंक 1 अक्टूबर से नए चार्ज लगाने जा रहा है। अब आप जरा ये भी जान लीजिए कि आखिर 1 अक्टूबर से पंजाब नेशनल बैंक में क्या बदलाव होने जा रहे हैं। अगर आपने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 1 महीने में 5 से ज्यादा बार पैसे निकाले तो आपको इसके लिए चार्ज देना पड़ेगा। 1 अक्टूबर 2017 से ये नियम लागू हो जाएगा। यानी इस नियम के लागू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। अब तक पंजाब नेशनल बैंक इस तरह का कोई चार्ज वसूल नहीं करता था।

हालांकि देश के बाकी बैंक ये काम कर चुके हैं और नए नियमों को शुरू कर चुके हैं। आखिरकार बाकी बैंकों की तर्ज पर पंजाब नेशनल बैंक ने भी ये नियम शुरू कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को जारी अपने नोटिस में यह जानकारी दी है। इस नोटिंस में पंजाब नेशनल बैंक का कहना है कि मुफ्त लेन-देन की संख्या में अब संशोधन किया गया है। इसके साथ ही मुफ्त लेनदेन से ज्यादा लेनदेन पर शुल्क लगेगा। नोटिंस में लिखा गया है कि 1 अक्टूबर 2017 से संशोधित शुल्क लागू होंगे। अब आप ये भी जान लीजिए कि आखिर किस तरह से ये चार्ज लगेगा। अगर आप महीने में 5 बार से ज्यादा एटीएम से कैश निकालते हैं तो आपको 10 रुपये प्रति विद्ड्रॉवल का चार्ज देना पड़ेगा। ये नियम पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए भी है। यानी अगर आपके पास PNB का एटीएम है, तो इसके बाद भी आपको चार्ज देना पड़ेगा।

इसी तरह से अगर आप बैंक से मिनी स्टेटमेंट भी निकालेंगे तो आपको इसके लिए चार्ज देना पड़ेगा। बैलेंस की जानकारी, ग्रीन पिन अप्लाई करने और गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। खैर इन बातों से ग्राहकों को कोई लेना देना नहीं है लेकिन मुख्य परेशानी है एटीएम से कैश विद्ड्रॉअल करना। इस पर बैंक ने 10 रुपये प्रति विद्ड्रॉअल का चार्ज लगा दिया है। ऐसे में बैंक के ग्राहकों को 1 अक्टूबर से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। देश के कई बड़े बैंक ये काम कर चुके हैं और सिर्फ पीएनबी ही इस मामले में एक बैंक बचा था। आखिरकार इस बैंक ने भी इस नियम को अप्लाई कर के कस्टमर्स के लिए नई परेशानियां खड़ी कर डाली हैं। ऐसे में अब 1 अक्टूबर से ग्राहकों की प्रतिक्रिया क्या रहती है, ये देखना भी दिलचस्प होगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home