image: Australian tourist arrested in uttarakhand

उत्तराखंड में संदिंग्ध विदेशी गिरफ्तार, राष्ट्रपति के देवभूमि दौरे से पहले बड़ी खबर

Sep 13 2017 9:26PM, Writer:प्रगति

देश के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जल्द ही उत्तराखंड के दौरे पर जाने वाले हैं। लेकिन इस दौरे से पहले ही एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में सैटेलाइट फोन के साथ एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। सैटेलाइट फोन आम लोगों के पास होना प्रत‌िबंध‌ित कहा जाता है। बताया जा रहा है कि इस विदेशी शख्स को बदरीनाथ क्षेत्र के अल्कापुरी से गिरफ्तार किया गया है। ये शख्स आस्ट्रेलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने पहले उसे कोर्ट में पेश किया है और उसके बाद जेल में भेज दिया। इस मामले में ऑस्ट्रेलियन एंबेसी से भी जानकारी मांगी गई है। इस शख्स का नाम स्टुवर्ट इयान बताया जा रहा है। ये आस्ट्रेलिया के क्वीनलैंड का रहने वाला है। ये शख्स 12 अगस्त को बदरीनाथ क्षेत्र में प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के साथ घूम रहा था।

बदरीनाथ कोतवाली पुलिस की टीम ने चेकिंग की तो इयान के पास से सेटेलाइट फोन बरामद किया। भारतीय टेलीग्राफ एक्ट और भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है। चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है। उनका कहना है कि बुधवार को पर्यटक को कोर्ट में पेश किया गया और उसके बाद जेल भेजा गया। इसके अलावा भी इस बारे में बहुत कुछ बाते हैं। तृप्ति भट्ट का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए आस्ट्रेलियन एंबेसी को खत भेजा गया है। इसके साथ ही जब एंबेसी से रिपोर्ट मिलेगी, तो इसके बाद ही अगली कार्रवाई होगी। इससे पहले भी 10 अगस्त को पुलिस ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था। उस शख्स को बिना लीगल डॉक्यूमेंट्स के गिरफ्तार किया गया। 22 सितंबर को राष्ट्रपति पहली बार केदारनाथ और बदरीनाथ के दौरे पर आ रहे हैं।

कार्यक्रम के मुताबिक 22 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केदारनाथ धाम में बाबा केदार बाबा के दर्शन तो करेंगे ही। साथ ही वहां एक घाट का शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे की चर्चा तो है, लेकिन अब तक उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है। पिछले ही दिनों उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान त्रिवेंद्र ने राष्ट्रपति को उत्तराखंड आने का न्यौता दिया था। बताया जा रहा है कि सीएम त्रिवेंद्र के न्यौते को राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया था। कुछ वक्त बाद राष्ट्रपति का 22 सितंबर का संभावित कार्यक्रम उत्तराखंड पहुंचा है। हालांकि अब देखना होगा कि इस खबर के बाद राष्ट्रपति के दौरे को लेकर क्या नई बात निकलकर सामने आती है।



  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home