image: Sheikhs at Har Ki Pauri video goes viral

Uttarakhand News: हर की पैड़ी पर वीडियो में दिखे कई शेख, वायरल Video की जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित गंगा के सबसे पवित्र स्नान घाट हर की पैड़ी से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। , लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए।
Jan 14 2026 8:02AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

हरिद्वार की हर की पैड़ी पर शेख की पोशाक में घूम रहे दो युवकों का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया। युवकों ने खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए। गंगा सभा ने इसे धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश बताया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Sheikhs at Har Ki Pauri video goes viral

वीडियो में दो युवक शेख के पारंपरिक लिबास (कंदूरा) में घाट क्षेत्र में घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही स्थानीय धार्मिक संगठनों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में ये युवक हर की पैड़ी के मालवीय घाट और आसपास के क्षेत्रों में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब कुंभ मेला क्षेत्र के सभी गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो रही है। इसी कारण वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। घटना की जानकारी मिलते ही तीर्थ पुरोहितों ने अपनी संस्था गंगा सभा को सूचित किया। युवकों को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना नाम हबीबुल्ला और हबीबी बताया और खुद को दुबई निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताया। उन्होंने कहा कि वे यूट्यूब के लिए वीडियो शूट कर रहे थे।

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

गंगा सभा और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों युवक वहां से निकल गए। गंगा सभा के पदाधिकारी उज्जवल पंडित ने आरोप लगाया कि वीडियो से स्पष्ट है कि हर की पैड़ी के धार्मिक माहौल को जानबूझकर खराब करने की कोशिश की गई है। हरिद्वार पुलिस और प्रशासन अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि युवक कहां से आए थे, उनका उद्देश्य क्या था और उन्होंने धार्मिक स्थल पर यह लिबास क्यों पहना। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग तेज

गौरतलब है कि हाल के दिनों में गंगा सभा और संत समाज ने हर की पैड़ी सहित कुंभ मेला क्षेत्र के सभी गंगा घाटों को गैर-हिंदुओं के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। इस मुद्दे पर उत्तराखंड सरकार भी गंभीरता से विचार कर रही है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home