Video: उत्तराखंडियों के बारे में क्या सोचते हैं दिल्ली वाले ? गढ़वाली लोग ये वीडियो जरूर देखें
Sep 14 2017 5:26PM, Writer:कपिल
कभी किसी उत्तराखंडी ने सोचा है कि बाहर के लोग उनके लिए क्या कहते हैं ? खैर उत्तराखंडियों के लिए ये सोचना ज्यादा मायने नहीं रखता है। हर उत्तराखंडी को पता है कि हमारे संस्कार और हमारी सभ्यता क्या है। इसलिए हम बिंदास और अपनी तरह की जिंदगी जीने पर यकीन रखते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक खास वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को दिल्ली में शूट किया गया है। दिल्ली के लोगों से राय मांगी गई है कि वो उत्तराखंड के लोगों के बारे में क्या सोचते हैं। एक यू-ट्यूब चैनल जेएम द्वारा ये वीडियो अपलोड किया गया है। आपने दूसरे राज्यों के लोगों के बारे में बुरा सुना होगा, लेकिन उत्तराखंडियों की जब बात आई तो हर किसी ने दिल से ये ही कहा कि उत्तराखंडियों के बराबर नेकदिल इंसान कोई नहीं होता। ये है उत्तराखंड का जलवा जिसे आज दुनियाभर के लोग देख रहे हैं।
खास तौर पर ये वीडियो गढ़वाली लोगों के लिए शूट किया गया है। दिल्ली वालों के कहना है कि गढ़वाली लोग मासूम होते हैं, किसी का कहना है कि गढ़वाली गठीले बदन वाले होते हैं। किसी ने कहा कि गढ़वाली चुस्त और फुर्तीले होते हैं, किसी ने कहा कि गढ़वाली सधे हुए और समझदार होते हैं, कोई बोला कि गढ़वाली बेहद क्यूट होते हैं, तो किसी ने गढ़वाल के लोगों के बेहद ही नेकदिल कहा। हमारा मानना है कि आपको ये वीडियो एक बार जरूर देखना चाहिए। इससे आपको यकीन होगा कि उत्तराखंड के लोगों का जलवा पूरे देश में सिर चढ़कर बोलता है। खासकर लड़कियों का कहना है कि गढ़वाली लड़के रंग के गोरे, स्वभाग के आकर्षक और बेहद ही रंगीन मिजाज होते हैं और इसलिए उन्हें गढ़वाली लड़के काफी पसंद हैं। इसके साथ ही इस वीडियो से जुड़ी कुछ और भी बातें हैं।
उत्तराखंड के लोगों के लिए दिल्लीवालों ने कई बातें कही हैं और यकीन मानिए कि ये सारी बातें तारीफ में ही की गई हैं। हर किसी का कहना है कि गढ़वाल के लोग अपनी परंपरा, अपने खान पान और अपनी सभ्यता के लिए जाने जाते हैं। किसी ने कहा कि गढ़वाल के लोगों के बात करने का तरीका बेहद की सौम्य और शांत होता है। यानी जो भी कैमरे के सामने आया, उसने गढ़वाल के लोगों की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं। अगर आप ये वीडियो देख रहे हैं तो लोगों तक भी इस वीडियो को पहुंचाने की कोशिश कीजिए। गर्व होगा आपको अपने उत्तराखंड के लोगों की ऐसी तारीफ सुनकर। दरअसल ये ही कुछ ऐसी बातें होती हैं, जो आपके व्यक्तित्व के बारे में दुनिया को बताती हैं। ये ही वो बातें हैं जो आपकी सभ्यता और संस्कृति को दुनिया के सामने पेश करती हैं। एक बार फिर से जय उत्तराखंड