image: CDO ashish chauhan new short movie

Video: उत्तराखंड के इस IAS ऑफिसर को सलाम, देवभूमि के लिए किया ये काम

Sep 15 2017 9:14AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में अब वो जमाना चला गया, जब लोग अपना गांव और अपना देस छोड़कर बाहर चले जाते थे और फिर उत्तराखंड को भूल जाते थे। अब वक्त बदल रहा है। अब बाहर रहने वाला यवा तो उत्तराखंड के लिए काम करता ही जा रहा है, साथ ही उत्तराखंड में रहने वाले युवा और बुजुर्ग भी उत्तराखंड के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। अब चाहे आम आदमी होौ या फिर कोई बड़ा ऑफिसर, हर कोई देवभूमि के लिए बेहतरीन से बेहतरीन काम कर रहा है। आज हम आपको एक शानदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसे उत्तराखंड के ही IAS ऑफिसर आशीष चौहान ने तैयार किया है। पहाड़ में मुश्किल हालातों में रहकर शौचालय को लेकर पहाड़ में क्या क्या परेशानियां आती हैं। इस पर आईएएस ऑफ‌िसर ने एक फ‌िल्म बनाई है। इस आईएएस ऑफिसर की पहल को दुनियाभर से तारीफ मिल रही है।

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत म‌िशन के तहत उत्तराखंड के एक आईएएस ऑफिसर ने हर घर में शौचालय बनवाने को लेकर एक नई शुरुआत की है। जी हां हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ के सीडीओ आईएएस आशीष चौहान की। आशीष चौहान ने लोगों को स्वच्छता के प्रति लगातार जागरूक करने का काम किया है। आशीष चौहान ने सोचा कि आखिर किस तरह से लोगों को इस तरफ जागरूक कर दिया जाए। तो उनके मन में एकज बात कौंधी, उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म बनाने की सोची और इसके जरिए लोगों तक ये संगदेश पहंचाने की सोची कि आखिर टॉयलेट के बिना जिंदगी कितनी दुश्वार हो सकती है। ये बात सच है कि आज के दौर में फिल्मों से लोग बहुत ज्यादा प्रेरित हो रहे हैं। इस वजह से आशीष चौहान ने ये काम किया और एक शानदार फिल्म लोगों के बीच पेश कर डाली।

इस फिल्म का नाम है टायलेट एक पहाड़ी कथा। इसमें ग्रामीणों और उनके परिवेश पर से जोड़ते हुए जागरूक करने की कोशिश की गई है। उनकी फिल्म फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक कर रही है। उनके इस काम में उनकी पत्नी अनुकृति भी उनका भरपूर सहयोग देती है। इस फिल्म में घर पर शौचालय न होने की वजह से महिलाओं और बच्चियों को होने वाली परेशानियों को उकेरा या है। कई बार टॉयलेट ना होने की वजह से महिलाओं और बच्चियों के साथ घिनौने अपराध तक हुए हैं। आशीष इससे पहले मतदान,रोड एक्सिडेंट पर सावधानी समेत कई मुद्दों पर शॉर्ट फिल्म्स और वीडियो तैयार कर चुके हैं। अब आप भी ये शानदार वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home