image: couple died in Almora road accident

उत्तराखंड: खाई में गिरी दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो, दंपती की मौके पर मौत.. बेटा गंभीर घायल

अल्मोड़ा के बाड़ेछीना–सेराघाट मार्ग पर स्कॉर्पियो खाई में गिरने से दिल्ली निवासी दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का कारण तेज रफ्तार और तीखा मोड़ बताया जा रहा है।
Jan 31 2026 6:25PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

बाड़ेछीना–सेराघाट मोटर मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने खुशहाल परिवार को उजाड़ दिया। कसाणबैंड के समीप तीखे मोड़ पर दिल्ली में पंजीकृत एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और करीब 60 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे में दिल्ली निवासी दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

couple died in Almora road accident

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो (डीएल-3सीसी-जेड-8690) में सवार प्रणव राय (75 वर्ष), उनकी पत्नी शुभ्रा राय (62 वर्ष) और पुत्र सिदार्थ राय (47 वर्ष) नीब करौली बाबा के दर्शन कर अल्मोड़ा होते हुए धारचूला जा रहे थे। कसाणबैंड के पास तीखे मोड़ पर वाहन चालक सिदार्थ राय का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रणव राय और उनकी पत्नी वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

शव निकालने में जेसीबी और लोडर की मदद

couple died in Almora road accident
1 /

सड़क दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए शवों को बाहर निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन के दरवाजे तोड़ने के लिए जेसीबी और लोडर मशीन का सहारा लिया गया। काफी प्रयास के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दंपती की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल सिदार्थ राय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल सिदार्थ राय पेशे से आर्किटेक्ट बताए जा रहे हैं। उनके परिजन पारस कोहली ने बताया कि सिदार्थ की पत्नी पहले से ही गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वह बेसुध हो गईं।

तेज रफ्तार और मोड़ बना हादसे की वजह

Almora Road Accident
2 /

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज गति और तीखे मोड़ पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home