सीएम त्रिवेंद्र का पहाड़ों को बंपर तोहफा, 114 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास !
Sep 15 2017 9:00PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार पहाड़ों के लिए काम करते जा रहे हैं। कल ही उन्होंने चमोली जिले में करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया था। इसके बाद भी सीएम त्रिवेंद्र लगातार बड़ी योजनाओं का शंखनाद कर रहे हैं। इस बीच सीएम त्रिवेंद्र रूद्रप्रयाग जिले में पहुंचे। वहां भी करोड़ों रुपये की 29 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। रुद्रप्रयाग में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान सीएम त्रिवेंद्र ने 320 शिकायतों पर सुनवाई की। इसके साथ ही 165 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाकी शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया जाए। इस दौरान सीएम ने 144 करोड़ की लागत की 29 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा सीएम त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सडकों को सुधारने का काम कर रही महिला समितियों को चैक सौंपे।
किसानों के लिए भी सीएम ने सौगातें दीं, उन्होंने किसानों को कृषि उपकरण भेंट किए। इसके बाद सीएम ने योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली गई। इसके साथ ही अधिकारियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को सुने और उनका समाधान करें। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया बेहतर जनसंवाद और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए हर विभाग को अपने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट फेसबुक पर देनी चाहिए। इसके साथ ही योजनाओं की जानकारियां अपने भी फेसबुक पर साझा करनी चाहिए। इससे जनता तक सरकार की पहुंच आसान बन सके। इन सब बातों की जानकारी सीएम त्रिवेंद्र ने बकायदा अपने फेसबुक पेज के माध्याम से भी दी है। उन्होंने फेसबुक पर इस बारे में पोस्ट शेयर की है।
इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर पहुंचे थे। वहां उन्होंने जनता को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी। गोपेश्वर में 6.8 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है और 5.07 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया गया है। इससे पहले हम आपको बता चुके हैं कि प्रदेश सरकार और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम के बीच एक सहमति बनी है। ये सहमति पिरुल से तारपिन तेल तैयार करने को लेकर बनी है। इस एमओयू में अच्छी खबर पहाड़ी जिलों के लिए है। पहाड़ के आठ जिलों में इसके कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। चमोली, अल्मोड़ा, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी में पिरुल के कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। खास बात ये है कि स्थानीय लोगों को बेहतर रोजगार भी मिलेगा। अब दिखने लगा है कि सीएम त्रिवेंद्र लगातार उत्तराखंड के लिए काम करते जा रहे हैं।