image: Amitabh bachchan to visit kedarnath

Video: उत्तराखंड आ रहे हैं अमिताभ बच्चन, बाबा केदारनाथ के लिए ऐतिहासिक काम !

Sep 16 2017 9:28AM, Writer:कपिल

2013 का वो दौर हर किसी को अच्छी तरह से याद है, जब केदार आपदा में सब कछ बह गया था। सैकड़ों मांगें सूनी हो गई थी, ना जाने कितने बच्चे अनाथ हो गए थे, जो केदार के लिए चले थे वो घर नहीं लौटे, जो घर लौटने वाले थे वो काल के गाल में समा गए थे। इसके बाद सब कुछ सूना सूना हो गया था। लेकिन इसके बाद भी केदार पर लोगों की आस्था और ज्यादा बढ़ती गई। क्या बॉलीवुड, क्या उद्योगपति, क्य़ा देश क सर्वोच्च राजनेता, हर कोई यहां शीश नवाने आया था। लकिन अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, उससे आपको खुशी होगी। बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन जल्द ही उत्तराखंड आएंगे। वो बाबा केदार के धाम पहुंचकर एक बड़ा काम करने वाले हैं और इस काम से उत्तराखंड को ही फायदा होगा। इसलिए ये खबर पढ़कर शेयर जरूर करें।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है क‌ि सरकार जल्द ही केदारनाथ को नई रूप में विकसित करने जा रही है। इसके लिए तमाम काम हो रहे हैं। बकायदा काम भी शुरू कर दिया गया है। अब केदारपुरी के प्रमोशन के ल‌िए बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन एक बड़ा शो करने जा रहे हैं। इसके सहयोग से जुटाई गई धनराशि को केदारनाथ के विकास पर खर्च किया जाएगा। वैसे भी अमिताभ बच्चन बाबा केदारनाथ के बड़े भक्त कहे जाते हैं। केदार के लिए उन्होंने आपदा के बाद भी काम किया था। अपनी तरफ से मदद भजी थी और इसके साथ ही उस दौरान भी लोगों को बड़ी संख्या में बाबा केदार के दर्शन के लिए आने को कहा था। इसक बाद अमिताभ ने बाबा केदार के लिए बॉलीवुड क कई कलाकारों के साथ मिलकर एक गीत भी गाया था। अबएक बार फिर से अमिताभ बाबा के लिए बड़ा काम करने जा रहे हैं।

सीएम त्रिवंद्र ने कहा कि केदारनाथ में 113 भवन बनाए जाने हैं। इनमें से 43 भवनों का निर्माण कर दिया गया है। केदारनाथ के विकास के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसके लिए व्यापक कार्ययोजनाएं चलाई जा रही हैं। केदारनाथ धाम में सरस्वती और मंदाकिनी नदी के तटों पर सुरक्षा के लिए दीवार बननी है। इसके टीएचडीसी और ओएनजीसी की मंजूरी मिल गई है। कई उद्योगपति केदारनाथ के विकास को हाथ बढ़ा रहे हैं। इस साल तक यहां 70 भवनों का निर्माण हो जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि केदारनाथ में ढाई हजार लोगों के लिए योगा और ध्यान के लिए पांडाल हॉल बनाया जाएगा। इससे यहां पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home