image: Ritu Khanduri Statement on Kotdwar District Demand Goes Viral

उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष की केंद्र से कोटद्वार जिले की मांग, ऋतु खंडूरी के बयान पर फिर उठे सवाल

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण का कोटद्वार जिले की मांग को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्र सरकार से मांग करने पर विवाद खड़ा हो गया है।
Feb 4 2026 8:33PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोटद्वार को जिला बनाने की मांग राज्य सरकार की बजाय केंद्र सरकार से करती नजर आ रही हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Ritu Khanduri Statement on Kotdwar District Demand Goes Viral

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोटद्वार को जिला बनाने की मांग राज्य सरकार से नहीं, बल्कि सीधे केंद्र सरकार से करती नजर आ रही हैं।
इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

कोटद्वार जिले की मांग

उत्तराखंड के कोटद्वार को जिला बनाने की मांग लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा उठाई जाती रही है। आमतौर पर ऐसी मांगें राज्य सरकार के माध्यम से आगे बढ़ाई जाती हैं, लेकिन वायरल वीडियो में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा केंद्र सरकार से सीधे मांग करना कई लोगों को हैरान कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कुछ लोग इसे राजनीतिक अनुभव की कमी बता रहे हैं, तो कुछ इसे ‘दिव्य ज्ञान’ कहकर व्यंग्य कर रहे हैं। फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और व्हाट्सऐप पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।

विपक्ष को फिर मिला मुद्दा

कोटद्वार जिले की मांग पहले से ही संवेदनशील विषय बनी हुई है, इस वायरल वीडियो के बाद विपक्षी दलों को सरकार पर हमला बोलने का नया मुद्दा मिल गया है। विपक्ष का कहना है कि जब विधानसभा अध्यक्ष को ही प्रक्रियाओं की सही जानकारी नहीं है, तो आम जनता की समस्याएं कैसे सुलझेंगी।
वहीं, सत्ता पक्ष के कुछ नेता इसे केवल जुबान की फिसलन बता रहे हैं। आप भी देखिये ये विडियो..

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home