image: Three girls from uttarakhand selected for criket team

उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ, तीन बेटियों का क्रिकेट टीम के लिए सलेक्शन !

Sep 16 2017 11:39AM, Writer:सोनिया

उत्तराखंड में ऐसा पहली बार होता दिख रहा है, जब तीन बेटियां एक साथ नेशनल लेवल पर क्रिकेट खेलेंगी। ये भी पहली बार हुआ है कि तीनों बेटियां एक ही कैंपस की छात्राएं हैं। एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल की तीन छात्राओं का सलेक्शन पहली बार ऑल इंडिया महिला यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। उत्तराखंड के लिए ये बड़ी खबर है। ये तीन बेटियां हैं किरण रणावत, दिव्या बिष्ट और मनीषा तोपवाल।इन तीनों ने बेटियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है और इन्हें हर जगह से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसके साथ ही इस कैंपस के छात्रों न एक और कामयाबी हासिल की है। इस कैंपस से 20 छात्रों का सलेक्शन राष्ट्रीय खेलों के लिए हो रहा है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि इन तीन बेटियों की चर्चा हर जगह हो रही है।

अब आपका इन बेटियों के बारे में जानना जरूरी है। मनीषा तोपवाल एमए एजुकशन फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं।इसके अलावा किरण रणावत और दिव्या बिष्ट भी क्रिकेट की हुनरमंद खिलाड़ी हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही नेशनल गेम्स का कैलेंडर जारी होगा और ये तीनों बेटियां इसके लिए चली जाएंगी। हालांकि कहा जा रहा है कि ये प्रतियोगिताएं नवंबर में होंगी। उत्तराखंड के लिए खुशी की बात इसलिए भी है क्योंकि पहले से ही उत्तराखंड की दो बेटियां क्रिकेट टीम में शामिल हैं। मानसी जोशी और एकता बिष्ट पहले से ही उत्तराखंड की तरफ से देश की टीम में नेतृत्व कर रही हैं। ये दोनों बेटियां वर्ल्ड कप में अपना दम चुकी हैं। अब बारी इन तीन बेटियों की भी है। ऑल इंडिया महिला यूनिवर्सिटी क्रिकेट में अगर ये बेटियां अच्छा प्रदर्शन करेंगी तो इसका बेहतरीन ईनाम मिलेगा।

बताया जा रहा है कि इस खेल में जिन लड़कियों का अच्छा प्रर्दर्शन होगा, उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिल सकती है। खैर अब तक तो इन बेटियों ने अपने खेल से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है लेकिन अगली परीक्षा अब शुरू होती है। जरा सोचिए अगर इन तीनों खिलाड़ियों का सलेक्शन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए हो गया को भारतीय टीम में कुल मिलाकर 5 खिलाड़ी उत्तराखंड से होंगी। मानसी और एकता के साथ साथ दिव्या, किरण और मनीषा का नाम भी इस टीम के साथ जुड़ जाएगा। खैर राज्य समीक्षा की ओर से इन तीनों बेटियों को हार्दिक बधाई। ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए और इसी तरह से देश के साथ साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन कीजिए। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home