image: Charge sheet filed in Dehradun Gunjan murder case within 4 days

देहरादून गुंजन हत्याकांड: 4 दिन में चार्जशीट दाखिल, BNS के तहत रिकॉर्ड समय में पूरी हुई जांच

मच्छी बाजार में हुए गुंजन हत्याकांड में एसआईटी ने चार दिन में जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। यह भारतीय न्याय संहिता के तहत पहला ऐसा मामला है, जिसमें रिकॉर्ड समय में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
Feb 5 2026 9:37PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देहरादून के मच्छी बाजार में हुए चर्चित गुंजन हत्याकांड में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। विशेष जांच टीम (SIT) ने घटना के महज चार दिन के भीतर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। यह मामला नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत ऐसा पहला केस है, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी के साथ चार दिनों में आरोप पत्र भी दाखिल किया गया।

Charge sheet filed in Dehradun Gunjan murder case within 4 days

एसआईटी शुक्रवार को चार्जशीट की प्रति न्यायालय में पेश करेगी। इसके साथ ही इस जघन्य हत्याकांड को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए भी जोरदार पैरवी की जाएगी, ताकि मृतका को शीघ्र न्याय मिल सके। यह सनसनीखेज घटना 2 फरवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छी बाजार में हुई थी। आरोपी आकाश कुमार, निवासी मन्नूगंज खुड़बुड़ा ने अपनी दोस्त गुंजन श्रीवास्तव की चापड़ से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के कुछ ही समय बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई एसआईटी

 Dehradun Gunjan murder case
1 /

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के पर्यवेक्षण में एसआईटी का गठन किया। टीम को निर्देश दिए गए कि सभी साक्ष्य वैज्ञानिक तरीके से जुटाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, फोरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन कराया, आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त की, आरोपी के आने-जाने के रूट का चार्ट तैयार किया। इसके अलावा चश्मदीद गवाहों और अन्य महत्वपूर्ण गवाहों के तत्काल बयान दर्ज किए गए।

35 गवाहों के साथ तैयार हुआ आरोप पत्र

charge sheet has been prepared with 35 witnesses
2 /

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चापड़, खून से सने कपड़े, जूते और हेलमेट को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजा गया है। मृतका का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चश्मदीदों के बयान, भौतिक और फोरेंसिक साक्ष्यों को ई-साक्ष्य प्रणाली के तहत विवेचना में शामिल किया गया। एसआईटी ने 35 गवाहों को शामिल करते हुए चार दिन में जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया।

10 से 15 मिनट में दिया हत्याकांड को अंजाम

murder was carried out in 10 to 15 minutes
3 /

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी ने झगड़े से लेकर हत्या तक की पूरी वारदात 10 से 15 मिनट में अंजाम दी। उसने गुंजन पर चापड़ से दो वार किए, जिसमें पहले वार में गुंजन की उंगली कट गई और दूसरे वार में गला काट दिया गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने गुंजन की दोस्त पर भी हमला किया, लेकिन वह किसी तरह बच निकली।

पहले से तय थी साजिश

Gunjan Murder Case
4 /

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह चापड़ पहले से घर पर रखा हुआ था और उसी उद्देश्य से वह इसे साथ लेकर आया था। सरेआम हत्या की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

रेयरेस्ट ऑफ रेयर में सजा दिलाने की तैयारी

Charge sheet filed in Dehradun Gunjan murder case
5 /

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसआईटी ने अल्प समय में मजबूत चार्जशीट तैयार की है। न्यायालय में जिरह के दौरान इस जघन्य हत्याकांड को “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” श्रेणी में रखते हुए आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home