वर्ल्ड क्रिकेट शर्मसार, इस खिलाड़ी ने एक ही महिला से किया 150 बार बलात्कार !
Sep 16 2017 2:00PM, Writer:सुशील
वर्ल्ड क्रिकेट एक खबर की वजह से फिर शर्मसार हुआ है। कभी फिक्सिंग, कभी स्लेजिंग और कभी हाथा-पाई की खबरें तो आपने क्रिकेट जगत में सुनी होंगी। लेकिन इस बीच एक खबर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। एक पूर्व क्रिकेटर पर एक ही महिला से 150 बार रेप करने का आरोप लगा। कोर्ट ने इस आरोप में उस खिलाड़ी को दोषी भी माना और 18 साल के कठोर कारावास की सजा भी सुना दी। ये खिलाड़ी है साउथ अफ्रीका का पूर्व क्रिकेटर डायन तलजार्ड। इस खिलाड़ी ने कभी पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एक इंटरनेशनल मैच में हैट्रिक लेकर दुनिया को अपना मुरीद बना लिया था। लेकिन अब कोर्ट के फैसले के बाद से इस खिलाड़ी को दुनिया हिकारत भरी नजरों से देख रही है। अब बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है और किस वजह से इस पूर्व क्रिकेटर को सलाखों के पीछे भेजा गया है।
डायन तलजार्ड पर आरोप था कि उन्होंने 150 बार एक ही महिला से बलात्कार किया है। महिला ने कोर्ट में इंसाफ की गुहार लगाई थी। महिला ने कहा कि वो अपने रुतबे का रौब दिखाकर उनके साथ बलात्कार किया करता था। इतना ही नहीं डायन तलजार्ड पर ये भी आरोप लगाया गया कि वो इस महिला को जान से मारने की धमकी देता रहता था। महिला ने इस वजह से तंग आकर कई बार खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी। साल 2015 में पीड़ित महिला ने आखिरकार किसी तरह पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि डायन तलजार्ड के तीन बेटे हैं। उन्होंने पहले कहा कि महिला झूठ बोल रही है और उसे जबरन इस केस में फंसाया जा रहा है। कोर्ट ने डायन तलजार्ड की एक भी नहीं सुनी और उसे हाजिर होने के लिए कहा। जस्टिस मौरिस ग्रीन की कोर्ट में इस केस की सुनवाई की गई।
इस दौरान डायन तलजार्ड से कोर्ट ने कहा कि ‘’आपने पीड़ित महिला के साथ कई बार हिंसा की और इसके बाद आप रेप करते थे।’’ कोर्ट ने कहा कि डायन अपनी बातों से महिला को बरगलाते थे और महिला के गंदे मैसेज भेजते थे। कोर्ट ने कहा कि महिला काफी डरी हुई है और सदमे में है। इसके साथ ही कोर्ट ने डायन तलजार्ड को 18 साल के लिए जेल भेज दिया है। डायन तलजार्ड ने फरवरी 1998 में वर्ल्ड क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एक मैच में तलजार्ड ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की थी। इस मैच में उसने 49 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे। इस मैच में डायन तलजार्ड ने यूसुफ योहाना, अजहर महमूद और सईद अनवर के विकेट लेकर हैट्रिक बनाई थी। फर्स्ट क्लास मैचों में डायन तलजार्ड दो बार 5-5 विकेट भी ले चुका है।