उत्तराखंड: CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे अपने पैत्रिक गांव, यमकेश्वर इंटर कॉलेज भवन का किया लोकार्पण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे के दौरान अपने गांव पहुंचे, जहां बच्चों ने गीत गाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ यमकेश्वर स्थित जनता इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
Feb 7 2026 2:58PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक क्षेत्र में लोगों से आत्मीय मुलाकात की। गांव पहुंचने पर बच्चों ने गीत गाकर और विशेष अंदाज में उनका स्वागत किया, जिससे माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण हो गया।
CM Yogi Adityanath reached his ancestral village
बीते शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। तीनों नेताओं का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। जिसके बाद शुक्रवार को ही सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के लिए रवाना हुए।
यमकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना
1
/
शुक्रवार अपराह्न करीब 3:15 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर हेलिपैड पर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। हेलिपैड से कुछ ही दूरी पर स्थित यमकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर उन्होंने लगभग 10 मिनट तक पूजा-अर्चना की।
नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण
2
/
इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3:34 बजे जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
फर्नीचर सहित सभी मूलभूत सुविधाएं
3
/
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा— “विद्यालय को एक भव्य और आधुनिक भवन उपलब्ध हुआ है। आगामी एक माह के भीतर छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर सहित सभी मूलभूत सुविधाएं भी पूरी कर दी जाएंगी।” उन्होंने शिक्षा को समाज के भविष्य की नींव बताते हुए बेहतर संसाधनों पर जोर दिया।
बच्चों ने गीतों से किया स्वागत
4
/
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रात्रि विश्राम अपने पैतृक क्षेत्र में ही किया। जिसके बाद आज शनिवार सुबह वे गांव भ्रमण पर निकले और स्थानीय लोगों से संवाद किया। जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया, बच्चों द्वारा गीतों के माध्यम से किए गए स्वागत ने पूरे कार्यक्रम को खास बना दिया।