image: Stepfather accused of raping his minor stepdaughter

उत्तराखंड: सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, दरिंदा गिरफ्तार.. पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

पौड़ी गढ़वाल जिले में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
Feb 9 2026 3:41PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

पौड़ी गढ़वाल जिले में एक पिता पर अपनी सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। कोटद्वार पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना ने रिश्तों की छवि को शर्मसार कर दिया है और समाज में गहरी चिंता पैदा कर दी है।

Stepfather accused of raping his minor stepdaughter

जानकारी के अनुसार बीते 6 फरवरी को कोटद्वार निवासी एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी नाबालिग बेटी सुबह 7 बजे से घर से लापता है। महिला की शिकायत पर कोटद्वार पुलिस कोतवाली में बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने तुरंत पुलिस टीम गठित कर खोजबीन और जांच के निर्देश दिए।

सीसीटीवी और नानी के घर तक की तलाश

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि बालिका अपनी नानी के पास बीईएल रोड गई थी। नानी ने बताया कि बच्ची बहुत डरी हुई थी और अपने माता-पिता के साथ रहने से इंकार कर रही थी। नानी ने बच्ची को सिगड़ी क्षेत्र में एक परिचित के घर छोड़ दिया था। पुलिस ने वहां से बालिका को सुरक्षित अपने पास लिया और विश्वास में लेकर पूछताछ की। बालिका ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी की रात उसके सौतेले पिता ने उसके साथ गंदी हरकतें की। इस घटना से बुरी तरह सहमी हुई बच्ची अगले दिन सुबह घर से भाग गई थी। बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ BNS की सुसंगत धाराओं और POCSO अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

आरोपी पिता गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को 7 फरवरी को नजीबाबाद रोड से गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश के अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने प्रेस रिलीज में बताया कि मामला बेहद गंभीर है और जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
यह घटना समाज और परिवार के भीतर गहरे आघात का कारण बनी है। पुलिस और प्रशासन ने कहा कि ऐसे मामलों में कड़े कानून और सख्त कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home