Video: : उत्तराखंड की रॉकस्टार बेटियां, पहले ही गीत में देवभूमि को प्रणाम, बॉलीवुड को टक्कर !
Sep 17 2017 10:00AM, Writer:कपिल
आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। ये वो गाना है, जो उत्तराखंड में पहले ही धमाल मचा चुका है। इस गाने के बोल बेहद ही शानदार हैं। ‘मन भरमेगी मेरू, सुधबुध ख्वेगी’ ये गाना यूं तो आपने कई अंदाज में सुना होगा। लेकिन हम आज आपको ये गाना ‘वूमनिया बैंड‘ ने गाया है। बेहतरीन वीडियो, बेहतरीन औवाज और बेहतरीन अंदाज के जरिए इस गाने को तैयार किया गया है। जाहिर है कि आप बार बार ये गाना जरूर सुनना चाहेंगे। दरअसल आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की आज दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। एक बार फिर से इस गाने के जरिए साबित हो गया है कि उत्तराखंड के कलाकार लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। ये गाना तो वैसे ही काफी हिट्स बटोर चुका है। लेकिन इसे जिस तरीके से पेश किया गया है, वो बेहतरीन है। इस गाने को देखकर आप भी एक बार के लिए खो जाएंगे। मतलब कुछ मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है।
बेहतरीन हैं य़े नए कलाकार जो लगातार अपनी प्रतिभा से लोगों को अपनी तरफ खींच रहे हैं। अब आपको बताते हैं कि ये वीडियो किसने तैयार किया है। ये कवर वीडियो पवन रावत ने तैयार किया है। बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं पवन रावत। गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं ये नए चेहरे। सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ियों का डंका बज रहा है। एक तरफ पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है और दूसरी तरफ ऐसे ऐसे सिंगर्स सामने आ रहे हैं जो अपने दम से दुनिया हिलाने का माद्दा रखते हैं। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर अवनी का ये डांस काफी पॉपुलर हो गया है। इस गाने की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है।
उम्मीद है कि यू-ट्यूब पर ये वीडियो अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा। येे गाना स्वाति सिंह ने गाया है। बेहतरीन आवाज की धनी स्वाति ने अपने बैंड का नाम भी इस गाने के जरिए रोशन किया है। स्वाति सिंह के लिए कहा जाता है कि उनका आवाज किसी भई महफिल का समां बांध लेती है। इसके साथ ही स्वाति म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स भी बेहतरीन तरीके से बजा लेती हैं। आज पहाड़ के गायकों ने अपनी प्रतिभा से हर किसी को हैरान कर दिया है। ऐसा ही कुछ जलवा इस वूमनिया बैंड का भी है। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल वूमनिया बैंड और पवन रावत को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। ऐसे ही बढ़ते रहिए, तरक्की करते रहिए। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।