image: Shapath bhardwaj of uttarakhand selected for shooting world cup final

उत्तराखंड का ‘गोल्डन Boy’, वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए शुभकामनाएं दें !

Sep 18 2017 9:27AM, Writer:कपिल

इतिहास देवभूमि से ही बनता है और देवभूमि के युवा इस इतिहास को बनाना जानते हैं। ऐसा ही कुछ काम किया है, उत्तराखंड के एक और युवा शपथ भारद्वाज ने। अगर आपने शपथ भारद्वाज का नाम आज तक नहीं सुना है तो जरा जान लीजिए। उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय डबल ट्रैप शूटर हैं शपथ भारद्वाज। शपथ अब तक इस शूटिंग कॉम्पिटीशन में शानदार खेल दिखा चुके हैं। शपथ ने दुनिया में सबसे कम उम्र में किसी वर्ल्‍ड कप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। आज तक दुनिया में कोई ऐसा निशानेबाज नहीं आया है, जो शपथ का रिकॉर्ड तोड़ सके। अब शपथ को एक नया मुकांम हासिल करना है। दिल्ली के डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 23 अक्टूबर से वर्ल्‍ड कप फाइनल होगा। इसके लिए देश के टॉप 10 शूटर्स न क्वॉलीफाई किया है।

इन्हीं शूटर्स में से शपथ भारद्वाज भी है। राइफल, पिस्टल और शॉटगन खिलाड़ियों ने इस फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। अब आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन कौन से खिलाड़ी हैं। ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट जीतू राय के अलावा इस लिस्ट में अमनप्रीत सिंह, रवि कुमार, दीपक कुमार, पूजा घाटकर,अंकुर मित्तल,मेघना सज्जनहार और संग्राम सिंह दहिया जैसे खिलाड़ी होंगे। इन शूटर्स के बीच में शपथ सबसे कम उम्र क खिलाड़ी हैं। ISSF ने इस साल नई दिल्ली मैक्सिको और साइप्रस में आयोजित हुए वर्ल्‍ड कप में प्रदर्शन के लिहाज से ही खिलाड़ियों का सलेक्शन किया है। शपथ भारद्वाज ने देहरादून के जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में शूटिंग का ककहरा सीखा है। शपथ उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। 14 वर्ष की उम्र में शपथ ने सीनियर नेशनल टीम के लिए क्वालीफाई कर दिया था।

इसके साथ ही दिल्ली, मैक्सिको और साइप्रस में शूटिंग वर्ल्‍ड कप में देश का प्रतिनिधित्व किया। शपथ के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी है। उन्होंने साइप्रस वर्ल्‍ड कप में 15 वर्ष की उम्र में फाइनल खेलने का रिकार्ड बनाया। इस साल इटली में जूनियर वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था, इस स्पर्धा में शपथ ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। मास्को में हुई वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में टीम इवेंट में शपथ ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा शपथ भारद्वाज कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूर्व विश्व चैंपियन रोंजन सोढी शपथ को शुभकामनाएं दे चुके हैं। पिछले तीन साल से दिल्ली में कोच योगेंद्र पाल सिंह से शपथ डबल ट्रैप शूटिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। आप भी वर्ल्ड कप फाइनल के लिए शपथ को शुभकामनाएं दें।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home