उत्तराखंड की लेडी सिंघम, खेत में पहुंची और बन गई ‘घसेरी’, जानिए क्यों ?
Sep 18 2017 10:38AM, Writer:सोनिका
कहते हैं कि अगर जिलाधिकारी एक्शन में हो, तो जिला कभी बर्बाद नबहीं हो सकता। आज उतेतराखंड में कुछ जिलाधिकारी हैं, जो लगातार अपने कामों की वजह से पूरी दुनिया में एक अलग ही छाप छोड़ रहे हैं। मंगलेश घिल्डियाल, दीपक रावत और सोनिका, ये तीन जिलाधिकारी आज पहाड़ों के लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। मंगलेश ने रद्रप्रयाग का जिम्मा अपने कंधों पर उठाया है तो सोनिका ने टिहरी की जिम्मेदारी को निभाने की सौगंध खाई है। उधर दीपक रावत हरिद्वार क डीएम है और उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी है। आज हम आपको टिहरी की डीएम के बारे में बताने जा रहे हैं। तस्वीर तो आपने देख ही ली होगी। टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका अचानक खेतों में पहुंची और घसेरी बन गई। अब ये भी जानिए कि आखिर ऐसा क्यों किया गया।
जिलाधिकारी सोनिका ने स्थानीय महिलाओं के साथ धान की कटाई की। इस दौरान डीएम सोनिका ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ऑनलाइन एप के माध्यम से फसल बीमा का डाटा तैयार होगा। इसकी रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार को भेजी जाएगी। डीएम सोनिका इसलिए खेतों में उतरी क्योंकि वो भी उस फसल की गुणवत्ता को देखना चाहती थीं, जिस फसल को पहाड़ की महिलाएं अपना खून-पसीना एक कर तैयार करते हैं। बाद में डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और प्राथमिक विद्यालय डारगी का निरीक्षण भी किया। उन नौजवानों के लिए सोनिका लगातार एक मिसाल बन रही हैं, जो आगे चल कर खुद को भी एक डीएम के रूप में देखते हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने सुबह डेढ़ किमी की दूरी तय की और डारगी गांव पहुंचीं ।
इस दौरान उन्होंने काश्तकार बिशंभर दत्त भट्ट और कुंवर सिंह नेगी के खेतों में धान की फसल काटी। उन्होंने ग्रामीणों से धान की फसल के बारे में जानकारी भी ली। गांव वालों ने कहा कि खेतों में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे उन्हें फायदा नहीं मिल पाता। इसके बाद डीएम ने फसलों को हुए नुकसान का मुआयना भी किया। असिंचित खेती के लिए सिंचाई के संसाधन जुटाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही डीएम सोनिका ने महिलाओं को खेतों में काम करने के लिए और भी उपकरण उपलब्ध कराने की बात भी कही। इस दौरान डीएम ने कई ऐसी रोजगार परक बातें ग्रामीणों को बताई, जिससे वो आजीविका अर्जित कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो टिहरी जिले की डीएम लगातार लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाती जा रही हैं।