उत्तराखंड की संस्कृति से रू-ब-रू होगी दुनिया, इस पहाड़ी लड़की की ऐतिहासिक पहल!
Sep 18 2017 3:22PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के युवा आज देश की नहीं बल्कि दुनिया को भी उत्तराखंड की संस्कृति से रू-ब-रू करवाने के लिए लिए लगातार काम कर रहे हैं। ये युवा ही हैं, जिनके लिए पलायन आज एक बड़ा मुद्दा बन गया है और इस वजह से ये धीरे धीरे ये उत्तराखंड की तरफ खिंचे चले आ रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड की खूबसूरत बेटी अनुकृति गुसाईं भी विश्व के बड़े मंच पर देवभूमि की संस्कृति की झलक दुनिया के सामने पेश करने जा रही है। दरअसल वियतनाम में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल स्पर्धा होने जा रही है। इस स्पर्धा में अनुकृति भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस ईवेंट में अनुकृति उत्तराखंड की परंपरा और संस्कृति को दुनिया के सामने पेश करेंगी। इसके अलावा खास बात ये है कि अनुकृति गुसाईं स्टॉप द वार एंड वाइलेंस का संदेश देकर लोगों में जागरूकता फैलाएंगी। इसके अलावा भी कुछ ऐसी बातें हैं जिनके बारे में आपका जानना जरूरी है।
उत्तराखंड के लिए गौरव की बात ये है कि अनुकृति देवभूमि की पहली ऐसी लड़की हैं जो ग्रैंड इंटरनेशनल में देवभूमि से प्रतिभाग कर रही हैं। 12 से 25 अक्टूबर के बीच मिस ग्रैंड इंटरनैशनल प्रतियोगिता का आयोजन वियतनाम में कराया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर अनुकृति काफी व्यस्त हैं। वो प्रतियोगिता में अपनी वेश-भूषा में देवभूमि के पारंपरिक परिधानों की झलक दिखाएंगी। आपको याद होगा कि इससे पहले अनुकृति ने मिस इंडिया कॉम्पिटीशन में मां गंगा के अवतरण को दुनिया के सामने पेश किया था और हर जगह उनके इस काम की तारीफ हुई थी। बताया जा रहा है कि अनुकृति गुसाईं की डिजाइनर उनके लिए खास ड्रेस तैयार कर रहे हैं। इस ड्रेस में उत्तराखंड के योग का संदेश दुनिया भर में पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही इस ड्रैस में मॉडर्न इंडिया का संदेश होगा।
खबर है कि ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता की थीम स्टॉप द वॉर है। इसके जरिए बताया जाएगा कि युद्ध मानवता की सबसे बड़ा नुकसान है। इसे लेकर ही अनुकृति गुसाईं ने अपना प्रोजेक्ट तैयार किया है। अक्टूबर में वियतनाम में होने वाली इस प्रतियोगिता में 120 देशों की सुंदरियां हिस्सा लेंगी। हर कोई चाहता है कि इस बार कि उत्तराखंड की ये बेटी इस स्पर्धा में जीत हासिल करे। अनुकृति इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' मिशन से भी जुड़ चुकी है। इसके अलावा अनुकृति उड़ान प्रोजेक्ट से भी जरूरतमंद बच्चों की मदद कर रही है। उत्तराखंड की बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। दुनिया को दिखा रही हैं कि किस तरह से जमाने को अपने कदमों पर झुकाया जाता है। चाहे फिर बात खेल की हो, चाहे बात पढ़ाई की हो, चाहे बात संगीत या फिर कला की हो या फिर बात फैशन इंडस्ट्री की ही क्यों ना हो।