Video: टक-टका-टक कमला, अब नए अंदाज में सुनिए, झूम उठेगा हर पहाड़ी !
Sep 18 2017 8:38PM, Writer:कपिल
ललित मोहन जोशी याद हैं आपको ? इन गीतकार ने उत्तराखंड को कई गीत दिए हैं, जो उत्तराखंड की फिजाओं में तैरते हैं। ललित मोहन जोशी ने एक और गीत बनाया था ‘’टक टका टक कमला’। ये वो गीत है जो लगभग हर उत्तराखंडी की जुबान पर सिर चढ़कर बोलता है। उत्तराखंडी तो छोड़िए, उत्तराखंड से बाहर के कई लोग भी इस गीत को गुनगुनाते हैं, यहां तक कि आप विदेशियों के मुंह से भी इस गीत को सुन सकते हैं। लेकिन इस बार हम आपके लिए ये गीत एक नए अंदाज में लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बेहद वायरल हो रहा है, चो हमने सोचा कि क्यों ना इस वीडियो को आपके सामने भी पेश किया जाए। ये गीत झनक टमाराकन नाम के युवा ने गाया है। हालांकि राज्य समीक्षा अभी इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि ये गीत किसने गाया है। सोशल मीडिया पर ये गीत ‘’झनक दाई’’ नाम से वायरल हो रहा है।
इसलिए हमने सोचा कि इस बारे में भी आपको बता दें। अब गीत पर आते हैं। इस गीत में बेहतरीन म्यूजिक, बेहतरीन कॉम्पोजीशन और बेहतरीन आवाज का जादू आपको दिखेगा। वैसे भी इस गीत के बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि हो सकता है कि आप भी इस गीत को सुन चुके होंगे। ललित मोहन जोशी ने इससे पहले इस गीत को गाया था और उत्तराखंड के लिए समर्पित किया था। इस गीत में दिखाया गया था कि किस तरह से देश की सीमा पर जब पहाड़ का सैनिक जाता है, तो अपने घर परिवार और अपनी पत्नी की यादों को अपने दिल में बसाकर चलता है। उस वक्त भी ये गीत उतना ही खूबसूरत था, जैसा अभी है। झनक ने इस गीत को बेहतरीन तरीके से गाया है। एक बार फिर से पहाड़ की वादियां इस गीत की धुन में सराबोर हो रही हैं, हर तरफ इस गीत की चर्चा हो रही है।
हर कोई इसे एक बार सुनकर बार बार रिपीट करता जा रहा है। इस गीत के बारे में हमने जब यू-ट्यूब पर पड़ताल की तो अभी तक सही जानकारी हाथ नहीं लग पाई है कि आखिरकार किसने इस गीत को आवाज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही हम आपके सामने उस शख्स को लेकर आएंगे, जिसने इतनी प्यारी आवाज में इस गीत को गाया है। फिलहाल टक-टका-टक कमला का नया वर्जन हर किसी को बेहद ही पसंद आ रहा है। हर कोई फेसबुक पर इस गीत को लगातार शेयर करता जा रहा है। शेयर भी क्यों ना करे ? आखिर हमने इस गीत के साथ अपना बचपन बिताया है। चलिए आप भी इस गीत को सुनिए और अपने बचपन की यादों को ताजा कीजिए। उम्मीद है कि आपको ये बेहद पसंद आएगा।