image: Contractor Accused of False Harassment Claim in Temple Dispute

उत्तराखंड: छेड़छाड़ का फर्जी आरोप लगा रहा ठेकेदार, मंदिर निर्माण धांधली को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

बहादुरगंज गांव में मंदिर निर्माण में धांधली के आरोपों को लेकर ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच विवाद बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच से बचने के लिए ठेकेदार झूठा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर दबाव बना रहा है।
Mar 2 2026 8:38PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

ग्राम बहादुरगंज की एक महिला ने कोतवाली में पहुंचकर एसआई कुसुम रावत को तहरीर देकर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कोतवाली पहुंचे और एसएसआई को पूरी घटना से अवगत कराया।

Contractor Accused of False Harassment Claim in Temple Dispute

बहादुरगंज निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने विधायक निधि से 18 लाख रुपए मंदिर निर्माण कराने के लिए दिया था। मंदिर निर्माण कार्य में अनियमिताओं एवं धांधली को लेकर जांच कराने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि अशोक कुमार द्वारा जांच को बाधित करने के लिए छेड़छाड़ का आरोप लगाकर ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है और पूरा गांव एकजुट है। पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार वर्तमान में ठेकेदार है और वही मंदिर निर्माण कार्य कर रहा है।

छेड़छाड़ व मारपीट का षड्यंत्र

महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मंदिर में ताला लगा दिया है और मंदिर में पुराना रेता बजरी लगाकर निर्माण कराया गया। मंदिर के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण इससे हिसाब मांग रहे हैं तो वह छेड़छाड़ व मारपीट का षड्यंत्र रच रहा है। वहीं ठेकेदार अशोक कुमार ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है। एसएसआई विक्रम धामी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home