image: Teenage girl held hostage for 10 months in prostitution

उत्तराखंड: किशोरी को बंधक बनाकर 10 माह तक देह व्यापार, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

दस माह से लापता थी किशोरी, पुलिस ने देह व्यापार के दलदल से अब उसे रेस्क्यू किया है, दो महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार किये गए है जबकि अन्य की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है..
Mar 6 2026 3:38PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

करीब दस माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने देह व्यापारियों के कब्जे से बरामद कर दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया।

Teenage girl held hostage for 10 months in prostitution

बताते चलें कि विगत 3 मार्च को एक व्यक्ति द्वारा आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि 17 मई 2025 को उसकी नाबालिग पुत्री अचानक गायब हो गई थी। उसे किसी ने सूचना दी कि उनकी नाबालिग लड़की हरियावाला में जाहिद के मकान में हिंदू महिला के साथ रह रही है, जिन्होंने उसे बंधक बना रखा है और वह उससे जबरदस्ती देह व्यापार करवा कर उसका गैंगरेप भी करते हैं।

पुलिस की रेड में चार गिरफ्तार

मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने मौके पर छापा मारकर सरदारनगर मुरादाबाद व हाल ग्राम इस्लामनगर हरियावाला निवासी जाहिद पुत्र शाहिद, ग्राम मानपुर गजरौला, थाना भगतपुर व हाल महुआखेड़ागंज निवासी शिवम पुत्र नेपाल सिंह, सोमा उर्फ जानवी व शोभा रानी को गिरफ्तार कर मौके से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।

बीएनएसऔर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज

काशीपुर एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग को लंबे समय से बंधक बनाकर रखा था। उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की नई धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home