image: Uttarakhand three players selected for olympic preparation

उत्तराखंड के 3 खिलाड़ी खेलेंगे टोक्यो ओलंपिक, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान !

Sep 19 2017 6:44PM, Writer:कपिल

2020 में टोक्यो ओलंपिक खेले जाने हैं। इसके लिए मोदी सरकार ने अभी से ही तैयारी कर दी है। केंद्र सरकार की तरफ से देश के 152 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों का नाम भी सलेक्ट किया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम का ऐलान किया गया था। इसी स्कीम के तहत इन खिलाड़ियों का सलेक्शन किया गया है। इन खिलाड़ियों को सबसे पहले 2020 टोक्यो ओलंपिक पर फोकस करना है। इसके साथ ही एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियां भी इन खिलाड़ियों को करनी है। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से इन तीनों खिलाड़ियों को हर महीने 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी, जिससे वो अपने खेल को और भी ज्यादा निखार सकें। अब आपको बताते हैं कि आखिर देवभूमि के ये तीन खिलाड़ी कौन कौन से हैं।

सबसे पहला नाम है मनीष सिंह रावत का जो रियो ओलंपिक में 20 किमी वॉक रेस में 13वें नंबर पर रहे थे। इसके बाद नंबर आता है कि कविंद्र सिंह बिष्ट का, जो कि हाल ही में वर्ल्‍ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड के वर्ल्‍ड जूनियर नंबर वन शटलर लक्ष्य सेन को भी केंद्र सरकार की तरफ से मदद दी गई है। इन खिलाड़ियों पर केंद्र सरकार ने पूरा भरोसा जताया है। चमोली के रहने वाले मनीष रावत पहले भी इस लविस्ट में शामिल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में बेहतरीन खेल भी दिखाया है। इसके अलावा अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन को देखकर लग रहा है कि आने वाले वक्त में वो ओलंपिक मेडल जीतने का दम रखते हैं। इसी साल बेल्जियम ओपन बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने एकल वर्ग का खिताब जीता है। इसके अलावा पिथौरागढ़ के रहने वाले कविंद्र बिष्ट ने हाल ही में जर्मनी में अपना दम दिखाया है।

जर्मनी में हुई वर्ल्‍ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। लक्ष्य और कविंद्र को पहली बार इस लिस्ट में जगह दी गई है। मनीष सिंह रावत का कहना है कि खिलाड़ियों को तैयारी के लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ती है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार इससे पहले भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती रही है और इस बार वो अपना पूरा दम खम दिखाएंगे। मनीष सिंह रावत का कहना है कि सरकार ने उन पर जो भरोसा दिखाया है, उससे उनका मनोबल बढ़ा है। जाहिर है कि इन खिलाड़ियों के पास देश के लिए पदक जीतने का सुनहरा मौका है। उधर लक्ष्य सेन का कहना है कि सरकार ने जो आर्थिक मदद देने की घोषणा की है, उससे खिलाड़ियों को कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। आपको बता दें कि खिलाड़ियों के खाते में ये रकम हर महीने डाली जाएगी। सरकार ने कुल मिलाकर 152 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की गई है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home