image: defrauded in the name of sending to Germany

उत्तराखंड: जर्मनी भेजने के नाम पर 4.65 लाख की ठगी, पासपोर्ट भी दबाया

उत्तराखंड के युवक को विदेश भेजने के नाम पर औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग तिथियों में लाखों की ठगी की गई। उसे विदेश भेजा गया और न ही उसकी रकम वापस की गई।
Mar 9 2026 9:13PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

नगर क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां जर्मनी भेजने का सपना दिखाकर एक युवक से लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। वीजा प्रोसेस, पीसीसी, एंबेसी डेट, सुपर प्योरिटी और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग तिथियों में उससे लगातार पैसे मांगे गए।

defrauded in the name of sending to Germany

ग्राम नकटपुरा निवासी बिलाल खान पुत्र अरशद खान ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सितारगंज भूपेंद्र सिंह धौनी को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि ग्राम सरकड़ा निवासी समीर पुत्र अब्दुल रहीम, यूनिस, यूसुफ तथा ग्राम गोठा निवासी घनश्याम राव ने बाईपास रोड स्थित अपने कथित ऑफिस “फ्लाइंग लीडर ओवरसीज” के माध्यम से उसे जर्मनी भेजने का भरोसा दिलाया था।

4.65 लाख की ठगी

आरोप है कि आरोपियों ने औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग तिथियों में उससे लगातार पैसे मांगे। उसने भरोसे में आकर अक्टूबर 2024 से मई 2025 के बीच कई किश्तों में ऑनलाइन व नकद भुगतान कर दिया। पीड़ित के अनुसार उसने कुल 4 लाख 65 हजार 650 रुपये आरोपियों को दिए, जिसमें 3 लाख 55 हजार 650 रुपये ऑनलाइन और 1 लाख 10 हजार रुपये नकद शामिल हैं। इतनी बड़ी रकम लेने के बाद भी न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसकी रकम वापस की गई।

पासपोर्ट भी दबाया

इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया और जब भी वह पैसे या पासपोर्ट वापस मांगता है तो उसे तरह-तरह के बहाने बनाकर टाल दिया जाता है। पीड़ित का कहना है कि लंबे समय से वह आरोपियों के चक्कर काटकर परेशान हो चुका है और अब उसे न्याय की उम्मीद प्रशासन से है। मामले को लेकर बिलाल खान ने क्षेत्राधिकारी सितारगंज से लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसकी रकम व पासपोर्ट वापस दिलाने की मांग की है। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर हो रही ठगी को लेकर लोगों में भी चिंता बढ़ गई है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home