image: Stolen Mahindra Max Recovered in Rishikesh Within 24 Hours

ऋषिकेश में चोरी हुई महिंद्रा मैक्स 24 घंटे में बरामद, नशे के लिए बिजनौर में बेचने की थी तैयारी

चोरी हुई महिंद्रा मैक्स कार को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने नशे की लत पूरी करने के लिए कार चोरी करने की बात कबूल की।
Mar 17 2026 6:56PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

पुलिस ने ऋषिकेश में मात्र 24 घंटे पहले चोरी हुई महिंद्रा मैक्स कार को पुलिस ने हरिद्वार रोड पर चोर के कब्जे से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के अनुसार रविवार को ऋषिकेश निवासी नरेंद्र सिंह नेगी ने अपनी महिंद्रा मैक्स चोरी होने की शिकायत कोतवाली ऋषिकेश में दर्ज कराई थी।

Stolen Mahindra Max Recovered in Rishikesh Within 24 Hours

कोतवाली ऋषिकेश की विशेष टीम ने तुरंत जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, संदिग्धों की जानकारी जुटाई, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हरिद्वार की ओर जाने वाली सड़क पर चिड़ियापुर के पास कार को रोका। आरोपी सागर थापा को कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

नशे की लत के लिए कार बेचने का था इरादा

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए उसने यह चोरी की। वह चोरी की कार को बेचने के इरादे से बिजनौर ले जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की जांच जारी है और उसकी अन्य संभावित घटनाओं में संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home