Uttarakhand news: देहरादून में तैयार हो रहे हैं हाईटेक फ्लैट्स, राज्य कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले..पढ़िए डिटेल
Dehradun new property: देहरादून में नए फ्लैट्स तैयार करने की भी योजना बनाई गई है। जर्जर हो चुके आवासों को ध्वस्त करने के बाद सरकार वहां नए और हाईटेक फ्लैट्स तैयार करने की योजना पर काम कर रही है।
Mar 30 2026 1:28PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
राजकीय कर्मचारियों के लिए एक शानदार खबर है। राज्य कर्मचारियों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। दरअसल, राज्य सरकार अब जर्जर हो चुके सरकारी आवासों का मरम्मत करने जा रही है।
New flats will be built in Dehradun
इसके अलावा देहरादून में नए फ्लैट्स तैयार करने की भी योजना बनाई गई है। जर्जर हो चुके आवासों को ध्वस्त करने के बाद सरकार वहां नए और हाईटेक फ्लैट्स तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी, रेसकोर्स इलाके में इन फ्लैट्स को तैयार किया जाएगा।
Uttarakhand New flats
राज्य संपत्ति विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में लंबे समय से कई सरकारी आवास बेहद खराब हालात में पहुंच गए हैं। अब इन जर्जर हो चुके आवासों का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद इन सभी की मरम्मत की जाएगी। प्लान ये भी है कि जहां विभागीय जमीन मौजूद है, वहां पर नए फ्लैट्स और घर तैयार किए जाएंगे। इस तरह से कर्मचारियों को सुरक्षित और ऑफिस के करीब रहने की सुविधा मिल सकेगी। कुल मिलाकर उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों के लिए ये शानदार खबर है।