Video: गढ़वाल से लेकर कुमाऊं, 20 सुपरहिट गीतों को मिली एक धुन, मचा ऐसा धमाल !
Sep 21 2017 8:37PM, Writer:सुरेश
आज हम आपको एक और शानदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं। ये वीडियो उत्तराखंड के उभरते गीतकार और संगीतकार कैलाश भट्ट का है। कैलाश ने उत्तराखंड के 20 गानों को एक धुन में पिरोया है। चाहे गढ़वाल हो या फिर कुमाऊं हर गीत को कैलाश ने बेहतरीन तरीके से गाया है। ये वो लड़का है, जिसकी आवाज में जादू है। कहते हैं अगर आपके मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो आप असंभव को भी संभव बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ कैलाश भट्ट ने भी अपनी जिंदगी में किया है। कैलाश आज बेहतरीन सिंगर की भूमिका अदा कर रहे हैं। कैलाश ने अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को अपना फैन बनाया है। इतना जरूर है कि उनके पहाड़ी गाने आजकल बहुत ही हिट चल रहे हैं। लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने के लिए कैलाश ने यू-टूयूब और फेसबुक पर अपने पेज बनाए हैं।
हर बार वो अपने गानों में कुछ नयापन लाते हैं। खासकर इस गीत सुनकर तो आप भी बेहद खुश हो जाएंगे। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। कैलाश ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, वो कमाल है। इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर कैलाश का ये गाना काफी पॉपुलर हो गया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि यू-ट्यूब पर ये वीडियो अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा। दरअसल आज के दौर में ऐसे ही शानदार सिंगर्स को बड़ा मंच मिलने का इंतजार रहता है। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कैलाश ने इसके अलावा यू-ट्यूब पर गई गीत बेहतरीन अंदाज में गाए हैं। इसके अलावा भी कैलाश भट्ट के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल कैलाश को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। ऐसे ही बढ़ते रहिए, तरक्की करते रहिए। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।