image: Electricity Reaches Gwal Dev Village After 78 Years of Independence

पहाड़ के इस खूबसूरत गांव में आजादी के 78 साल बाद पहुंची बिजली, गांव वालों की आंखें भर आई

नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के गोरिया देव ग्राम के ग्वाल देव तोक में 78 साल बाद बिजली पहुंची। ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई, यह कार्य सांसद निधि से संभव हुआ।
Mar 30 2026 9:33PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Nainital के गोरिया देव ग्राम के ग्वाल देव तोक में आजादी के 78 साल बाद पहली बार बिजली पहुंची। सांसद निधि और स्थानीय प्रयासों से यह सपना साकार हुआ। पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से बुनियादी सुविधा से वंचित यह गांव अब रोशनी से जगमगा उठा है।

Electricity Reaches Gwal Dev Village After 78 Years of Independence

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बिजली विभाग की टीम ने करीब 2.5 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाकर भूपाल सिंह नेगी, गोबिंद सिंह नेगी और राम सिंह नेगी के घरों तक बिजली पहुंचाई। इस कार्य को पूरा कराने में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल की अहम भूमिका रही। उन्होंने सांसद Ajay Bhatt के माध्यम से सांसद निधि से यह योजना पूरी कराई।

गांव में जश्न का माहौल, भर आईं आँखें

Electricity Reaches Gwal Dev Village After 78 Years of Independence
1 /

बिजली आने के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे “सपने के सच होने” जैसा बताया और वर्षों से इंतजार खत्म होने पर राहत जताई। राकेश नैनवाल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही गांव तक सड़क भी पहुंचाई जाएगी। इसके लिए भी सांसद स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

कई लोगों का रहा सहयोग..

Electricity Reaches Gwal Dev Village After 78 Years of Independence
2 /

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी रही, जिनमें पूर्व प्रधान, सरपंच और बिजली विभाग के अधिकारी शामिल थे। ग्वाल देव जैसे दूरस्थ गांव में बिजली पहुंचना विकास की दिशा में बड़ा कदम है। यह पहल न सिर्फ सुविधाएं बढ़ाएगी, बल्कि ग्रामीण जीवन को नई दिशा भी देगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home