image: Cm trivendra visit mata kunjapuri devi

नवरात्र पर सीएम त्रिवेंद्र पहुंचे मां के दरबार, पहाड़ों के लिए कई बड़े ऐलान !

Sep 21 2017 9:20PM, Writer:सुशील

नवरात्र पर सीएम त्रिवेंद्र उत्तराखंड में पहाड़ों के लिए कुछ तोहफे लेकर आए हैं। दरअसल नवरात्र के पहले दिन सीएम त्रिवेंद्र टिहरी के माता कुंजापुरी देवी के दर पर पहुंचे। यहां सीएम त्रिवेंद्र ने बकायदा पूजा अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। सीएम ने इसके साथ ही प्रदेश की प्रगति और लोगों के कल्याण की भी मनोकामना की। इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 42वें कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने नरेंद्र नगर में पहले बस अड्डा निर्माण की घोषणा की। इसके बाद सीवर लाइन और सामुदायिक भवन के निर्माण की भी घोषणा की। दरअसल इस इलाके में काफी वक्त से एक अदद बस अड्डा और सामुदायिक भवन की मांग कर रहे थे। इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र ने खाडी में महाविद्यालय के निर्माण की भी घोषणाएं की।

इस तरह से 12 वीं के बाद आगे की पढ़ाई करने वालों छात्रों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ ही सीएम त्रिवेंद्र ने टिहरी को एक और तोहफा दिया। उन्होंने नरेंद्र नगर में ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही सीएम त्रिवेंद्र का फोकस स्वास्थ्य सेवाओं पर भी रहा। उन्होंने संयुक्त चिकित्सालय में आईसीयू-अल्ट्रासाउंड की व्यवस्थाओं की भी घोषणा की। इन ऐलानों के बाद से क्षेत्र की जनता को राहत मिली। इसके बारे में सीएम त्रिवेंद्र ने खुद अपने फेसबुक पेज से भी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि ‘टिहरी के नरेन्द्रनगर में माता कुंजापुरी के दर्शन का सौभाग्य मिला। पूजा अर्चना के साथ मां कुंजापुरी से प्रदेश की प्रगति व जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर 42वें कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले का उद्घाटन किया।’ इसके अलावा भी सीएम त्रिवेंद्र ने अपने फेसबुक पेज पर बहुत कुछ लिखा है।

आगे उन्होंने लिखा है कि ‘क्षेत्र के विकास के लिए बस अड्डा निर्माण, सीवर लाइन, सामुदायिक भवन निर्माण, खाडी में महाविद्यालय निर्माण, नरेंद्र नगर में ऑडिटोरियम, संयुक्त चिकित्सालय में आईसीयू-अल्ट्रासाउंड व्यवस्था की घोषणाएं की।’ देखा जा रहा है कि सीेम त्रिवेंद्र बीते कुछ दिनों से काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। वो लगातार अलग अलग जिलों के दौरे कर रहे हैं और वहां के लोगों के लिए बड़े बड़े ऐलान कर रहे हैं। इससे पहले सीएम रुद्रप्रयाग के दौरे पर भी थे। वहां उन्होंने करोड़ों रुपये की कई घोषणाएं की थी। इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र बेरोजगारों के लिए भी बड़ा ऐलान कर चुके हैं कि राज्य में पिरूल से तारपीन का तेल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस तरह से राज्य के अलग अलग क्षेत्रों में इसके सेंटर बनाए जाएंगे और लोगों को रोजगार दिया जाएगा। देखना है कि आगे सीएम की घोषणाएं क्या रंग लाती हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home