image: Biker Killed After Losing Control on Highway

उत्तराखंड में भीषण हादसा, कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक के उड़े परखच्चे.. 30 साल के शुभम की मौत

हरिद्वार में 30 वर्षीय युवक शुभम कश्यप की कुत्ते को बचाने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ और वीडियो वायरल हो रहा है। घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर फिर चिंता बढ़ा दी है।
Mar 31 2026 12:13PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

धर्मनगरी हरिद्वार में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक ने सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई।

Biker Killed After Losing Control on Highway

यह हादसा ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरिलोक तिराहे के पास देर रात हुआ। मृतक की पहचान शुभम कश्यप (30) के रूप में हुई है, जो हरिद्वार के मिस्सरपुर गांव का निवासी था। शुभम रात के समय अपने घर लौट रहा था, तभी अचानक एक कुत्ता हाईवे पर आ गया और हादसा हो गया। हादसे का पूरा दृश्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुत्ता रेलिंग पार कर सड़क पर आता है और सामने से आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हो जाती है। युवक बाइक समेत रेलिंग से जोरदार टक्कर खाता है और गंभीर रूप से घायल हो जाता है।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल शुभम को सड़क किनारे पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हाईवे पर आवारा जानवरों की समस्या को उजागर करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों से बचने के लिए वाहन चालकों को सतर्क रहने के साथ-साथ प्रशासन को भी सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है।
हरिद्वार का यह हादसा बताता है कि सड़क पर एक छोटा सा पल भी कितना खतरनाक हो सकता है। कुत्ते को बचाने की कोशिश में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी, जो सभी के लिए एक बड़ी सीख है कि ड्राइविंग के दौरान सतर्कता बेहद जरूरी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home