बुलाती है पर जाने का नहीं: उत्तराखंड में शातिर हसीना का जाल..सेठ को बुलाया कपड़े उतरवाए और…
Honeytrap in Rudrapur: शातिर लड़की ने एक व्यापारी को ऐसे जाल में फंसाया कि हर कोई स्तब्ध रह गया। अपराध की भाषा में इसे हनी ट्रैप कहा जाता है। इस शातिर लड़की का नाम है प्रिया।
Mar 31 2026 2:20PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड में अब अपराध इस कदर बढ़ चुका है कि किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पुरुष तो छोड़िए..महिलाएं भी अपराध की दुनिया में कदम रख चुकी हैं।
Honeytrap in Rudrapur
नशा तस्करी, चोरी, हत्या, हनी ट्रैप..न जाने कितनी खबरें रोजाना हमारी आंखों के आगे से गुजरती रहती हैं। अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, वो उत्तराखंड के रुद्रपुर से है। एक शातिर लड़की ने एक व्यापारी को ऐसे जाल में फंसाया कि हर कोई स्तब्ध रह गया। अपराध की भाषा में इसे हनी ट्रैप कहा जाता है। इस शातिर लड़की का नाम है प्रिया।
Rudrapur Honeytrap case
पहले प्रिया ने व्यापारी से चैटिंग के जरिए जान पहचान बढ़ाई। इसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाया। मिलने के लिए प्रिया ने पहले से ही जगह फिक्स की हुई थी। वो सेठ व्यापारी को अपने कमरे में ले गई, उसके कपड़े उतरवाए। व्यापारी को पता ही नहीं था कि कमरे में पहले से कैमरा लगा है। बस फिर क्या था…प्रिया ने व्यापारी के कपड़े उतरवाए, थोड़ी सी अश्लील हरकत और उसके बाद ब्लैकमेलिंग का गेम शुरू। इसके बाद प्रिया ने व्यापारी के हाथ-पैर बांध दिए। व्यापारी स्तब्ध रह गया क्योंकि इसी दौरान चार लड़के वहां पहुंचे। इसके बाद उससे 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। कहा गया कि दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देंगे। बचने के लिए व्यापारी ने मौके पर ही 44 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद कहा कि बाकी पैसे बाद में दूंगा। जैसे तैसे मान-मनौव्वल करके व्यापारी को छोड़ा गया लेकिन शर्त ये ही थी कि बाकी की रकम जल्द चुकानी होगी। व्यापारी ने हिम्मत रखी और सीधे पुलिस स्टेशन गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है लेकिन, हम फिर कहेंगे कि आप भी इस तरह के हनी ट्रैप से बचकर रहें।