image: Uttarakhand Weather Update 3 April 2026

Uttarakhand Weather: आज इन 6 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है..
Apr 3 2026 8:35AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

IMD के अनुसार, शुक्रवार 3 अप्रैल को उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update 3 April 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, वहीं ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर भी जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड भी बरकरार है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय भीषण गर्मी पड़ने लगी है। देहरादून सहित प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों के तापमान में फिर से वृद्धि दर्ज की गई है। लेकिन प्रदेश के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज 3 अप्रैल को उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार 3 अप्रैल को उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है । वहीं 3500m व उससे अधिक ऊं चाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। प्रदेश के बाकी पर्वतीय जिलों एवं हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उधम सिंह नगर जिले में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home