image: Gas agency manager commits suicide in Champawat

Uttarakhand: उत्तराखंड में गैस एजेंसी के मैनेजर ने की खुदकुशी, सिलिंडर डिलिवरी का था दबाव; डिप्रेशन में दी जान

Champawat News: KMVN गैस एजेंसी के प्रबंधक दयाल रावत की विषाक्त पदार्थ सेवन से मौत हो गई। काम के दबाव और मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Apr 6 2026 2:30PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

जनपद Champawat में कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) से संचालित गैस एजेंसी के प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Gas agency manager commits suicide in Champawat

पुलिस के अनुसार, बीते रविवार को देर रात 55 वर्षीय दयाल रावत ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को मृतक दयाल रावत के निवास की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा दयाल रावत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।आगे पढ़िए..

काम के दबाव और तनाव की आशंका

जानकारी के अनुसार चम्पावत जिले के निवासी 55 वर्षीय दयाल रावत कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) से संचालित गैस एजेंसी के प्रबंधक थे। कुछ न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के जान-पहचान के लोगों का कहना है कि दयाल रावत पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गैस वितरण से जुड़ा काम और बढ़ता दबाव इस घटना का कारण हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home