image: New LPG Rules for Weddings in Dehradun

Uttarakhand News: शादी में गैस चाहिए? जानिए नया नियम वरना नहीं मिलेगा सिलेंडर

Dehradun News: देहरादून में शादी के लिए गैस सिलेंडर लेने के नए नियम लागू। अब केवल 2 व्यावसायिक सिलेंडर मिलेंगे। आवेदन के लिए शपथपत्र, आधार और शादी कार्ड जरूरी हैं।
Apr 7 2026 8:37AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Dehradun में विवाह समारोहों के लिए गैस सिलिंडर प्राप्त करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब गैस सिलिंडर केवल निर्धारित नियमों के तहत ही उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आपूर्ति में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिल सके।

New LPG Rules for Weddings in Dehradun

जिलाधिकारी Savin Bansal के नए निर्देशों के अनुसार, किसी भी शादी या विवाह समारोह के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक गैस सिलिंडर ही दिए जाएंगे। यह निर्णय गैस की उपलब्धता को संतुलित रखने और अनावश्यक भंडारण को रोकने के लिए लिया गया है। गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए आवेदक को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इसमें 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र, शादी का कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं। साथ ही, आवेदन कार्यक्रम की तिथि से 10 से 12 दिन पहले करना अनिवार्य होगा।

यहां जमा करने होंगे आवेदन

जिलाधिकारी Savin Bansal के निर्देशानुसार, आवेदन जिला पूर्ति कार्यालय और सभी तहसीलों में स्थित खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक कार्यालयों में जमा किए जाएंगे। आवेदन स्वीकृत होने के बाद ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से सिलेंडर अस्थायी रूप से दिया जाएगा। उपयोग के बाद इसे एजेंसी को वापस करना अनिवार्य होगा, जिससे अन्य जरूरतमंदों को भी समय पर गैस मिल सके। जिला प्रशासन के मुताबिक अब तक 75 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और संबंधित गैस एजेंसियों को आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। साथ ही एजेंसियों को अपने कुल व्यावसायिक स्टॉक का 10 प्रतिशत हिस्सा इस व्यवस्था के लिए आरक्षित रखने को कहा गया है। आगे पढ़िए..

छात्रों और श्रमिकों के लिए राहत व्यवस्था

प्रशासन ने छोटे दुकानदारों, विद्यार्थियों और श्रमिकों की सुविधा के लिए 5 किलो गैस सिलिंडर की व्यवस्था भी शुरू की है। इससे ऐसे लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें छोटे स्तर पर गैस की जरूरत होती है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) लगातार निगरानी और कार्रवाई में जुटी हुई है। सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से चार घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसी दौरान जिला नियंत्रण कक्ष में एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी 13 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका तुरंत निस्तारण किया गया।जिला प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में गैस की आपूर्ति सामान्य है। हाल ही में हजारों घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडरों की आपू

गैस आपूर्ति और स्टॉक की स्थिति

र्ति की गई है और पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सोमवार को 13,388 घरेलू और 807 व्यावसायिक सिलेंडर वितरित किए गए। फिलहाल जिले में 16,767 घरेलू और 4,442 व्यावसायिक सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home