image: Uttarakhand Weather Update 8 April 2026

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश के आसार.. IMD ने सभी जिलों में जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आज 8 अप्रैल को भारी बारिश और बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Apr 8 2026 10:24AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश और बर्फबारी का असर साफ देखा जा रहा है। जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फ गिर रही है, वहीं निचले इलाकों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी सभी जिलों में दिनभर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 8 April 2026

उत्तराखंड में मौसम के इस बदलाव ने पूरे प्रदेश में ठंडक बढ़ा दी है, जिससे लोगों को अप्रैल में भी फरवरी जैसी सर्दी महसूस हो रही है। देहरादून और आसपास के इलाकों में रातभर से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। चारधाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे केदारनाथ मंदिर और बदरीनाथ मंदिर में लगातार बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम और हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई फुट बर्फ जम चुकी है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार 8 अप्रैल को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पूरे उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। तेज हवाओं के साथ मौसम और भी खराब हो सकता है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आगे पढ़िए..

पश्चिमी विक्षोभ से गिरा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में ठंड फिर लौट आई है। नई टिहरी में तापमान सामान्य से करीब 8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, जबकि देहरादून में लगभग 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इस अचानक गिरावट ने लोगों को हैरान कर दिया है और ठिठुरन काफी बढ़ गई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home