image: Bulldozer action against illegal construction in Bhagwanpur Roorkee

Uttarakhand: उत्तराखंड के इस जिले में गरजा बुलडोजर, धवस्त हुए अवैध मकान; भारी पुलिस बल तैनात

Uttarakhand: उत्तराखंड हाईकोर्ट की तरफ से इस अवैध निर्माण को गिराने के आदेश दिए गए थे। ये मामला काफी लंबे समय से कोर्ट में विचाराधीन था।
Apr 9 2026 4:42PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन लिया है। हरिद्वार में भगवानपुर के धीरमाजरा गांव में तालाब के किनारे वाली जमीन पर कई अवैध मकान बने थे।

Bulldozer action against illegal construction in Bhagwanpur

प्रशासन की तरफ से इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का काम किया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट की तरफ से इस अवैध निर्माण को गिराने के आदेश दिए गए थे। ये मामला काफी लंबे समय से कोर्ट में विचाराधीन था। जिला प्रशासन ने एक्शन लिया और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। उच्च न्यायालय ने ही जिला प्रशासन को तालाब के किनारे से अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए थे। एसडीम भगवानपुर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। रुड़की, मंगलौर, झबरेड़ा समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। जेसीबी से अवैध निर्माणों को ध्वस्त (Haridwar bulldozer action) कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।






View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home