image: Education Department issues notice to 46 schools in Haldwani

Uttarakhand: उत्तराखंड के 46 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, किताबों के रेट में बड़ा घालमेल; रद्द होगी मान्यता

Uttarakhand: निजी स्कूल संचालक मनमाने तरीके से किताबों के दाम तय कर रहे हैं। साथ ही खुद ही दुकानें तय की जा रही हैं..
Apr 9 2026 7:00PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में निजी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार ने किताबों के जो रेट तय किए हैं, इसके ठीक उलट निजी स्कूल संचालक मनमाने तरीके से किताबों के दाम तय कर रहे हैं।

Notice issued to 46 schools in Haldwani

साथ ही खुद ही दुकानें तय की जा रही हैं और अभिभावकों को जबरन उन्हीं दुकानों में किताबें खरीदने के लिए भेजा जा रहा है। प्रशासन ने जब हल्द्वानी में पड़ताल की तो 46 स्कूल ऐसे कामों में लिप्त पाए गए। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को अपनी जांच रिपोर्ट भेजी थी। अब इस मनमानी पर 46 निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने नोटिस भेज दिया है। आगे पढ़िए

Haldwani school notice

अपनी मनमानी करने वाले इन 46 स्कूलों को विभाग ने मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कठोर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। सभी स्कूलों को नोटिस भेजा गया है और 11 अप्रैल तक जवाब मांगने के लिए कहा गया है। अगर 11 अप्रैल तक नियमों को पालन करते हुए नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो इन 46 स्कूलों की मान्यता रद्द हो सकती है। सीबीएसई ने इन स्कूलों को कुछ दिशा-निर्देश भी दिए थे। लेकिन उनका भी पालन नहीं हो रहा है। कुछ स्कूलों ने अभी तक अपनी वेबसाइट नहीं बनाई है। कुछ ने वेबसाइट बनाई तो फीस के बारे में जानकारी नहीं डाली। इस तरह की कई लापरवाहियाँ सामने आई हैं। अगर अब जवाब नहीं दिया तो इन स्कूलों पर सख्त एक्शन होगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home