image: Kedarnath Helicopter Service Booking 2026 Opens Today

Kedarnath Helicopter: आज शाम इस समय खुलेगी बुकिंग! लेट हुए तो नहीं मिलेगा केदारनाथ हेली टिकट

Kedarnath Helicopter: केदारनाथ हेली सेवा 2026 के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू। 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के टिकट IRCTC वेबसाइट पर आज शाम से बुकिंग प्रकिया शुरू हो जाएगी। जानें पूरी प्रक्रिया।
Apr 11 2026 1:21PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। केदारनाथ हेली सेवा 2026 के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग आज से शुरू हो रही है।

Kedarnath Helicopter Service Booking 2026 Opens Today

केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया आज शनिवार, 11 अप्रैल को शाम 6 बजे से शुरू होगी। केदारनाथ यात्रा पर आने की तैयारी कर रहे तीर्थयात्री आज से ही Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in पर जाकर ऑनलाइन हेली बुकिंग कर सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर तैयार रहें, क्योंकि टिकट कुछ ही मिनटों में फुल हो सकते हैं। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून 2026 तक की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट उपलब्ध होंगे। इसके बाद दूसरे चरण में आगे की तारीखों के लिए बुकिंग खोली जाएगी। आगे पढ़िए

यूकाडा ने दिए अहम निर्देश

Uttarakhand Civil Aviation Development Authority (यूकाडा) के अनुसार इस बार 100% टिकट बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से ही होगी। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने स्पष्ट किया है कि सभी यात्रियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट लेना होगा। हेलीकॉप्टर सेवा उन श्रद्धालुओं के लिए बेहद सुविधाजनक है, जो कम समय में या बिना कठिन ट्रैकिंग के केदारनाथ धाम पहुंचना चाहते हैं। हर साल इस सेवा की भारी मांग रहती है। अधिकारियों ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट से टिकट बुकिंग न करें। केवल (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in ही सुरक्षित माध्यम है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home