image: Manish panday super catch against australia

Video: देवभूमि के छोरे को वर्ल्ड क्रिकेट का सलाम, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया ये चमत्कार !

Sep 25 2017 5:11PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के छोरे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ऐसा कैच लपका कि हर कोई हैरान रह गया। जी हां हम बूात कर रहे हैं मनीष पांडे की। मैच में बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए उन्होंने पीटर हैंड्सकोम्ब का ऐसा शानदार कैच लपका कि सभी देखते रह गए। स्टेडियम में बैठे फैन्स को तो यकीन ही नहीं हो रहा था, कि उन्होंने ये कैच कैसे ले लिया। ये वाक्या मैच के दौरान 47.5 ओवर में दिखाई दिया। जब जसप्रीत बुमराह की बॉल पर सिक्स मारने के चक्कर में पीटर हैंड्सकोम्ब आउट हो गए। बुमराह की बॉल पर उन्होंने शॉट मारा, तो वो बाउंड्री के बेहद करीब गया, जहां मौजूद मनीष पांडे ने उसे कैच कर लिया। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब कैच लेने के बाद वे खुद बॉल समेत बाउंड्री के बाहर गिरने लगे। इस बीच उन्होंने बैलेंस संभालते हुए पहले बॉल को बाउंड्री के अंदर ही उछाल दिया, और खुद भी बाउंड्री के बाहर चले गए।

इसके बाद वे फिर अंदर आए और बॉल को कैच कर लिया। पीटर हैंड्सकोम्ब 7 बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। इस वनडे सीरीज के लिए उत्तराखंड के लड़के का भी टीम इंडिया में सलेक्शन हुआ था। आपको बता दें कि मनीष पांडे उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले हैं। उनके खेल की हर कोई तारीफ कर रहा है। मनीष पांडे वो प्रतिभाशाली युवा है जिसने आईपीएल में बतौर भारतीय खिलाड़ी पहला शतक जड़ा था। दुनिया ने उसी वक्त मनीष के टैलेंट को पहचान लिया था। मनीष को खेल पहले से ही काफी एग्रेसिव रहा है। कैसे दो खिलाड़ियों के बीच से रन चुराने हैं, कैसे विरोधी गेंदबाजों को बिजी रखना है और कैसे मैदान पर बेहतरीन टेम्परामेंट दिखाना है, ये सारी बातें मनीष अच्छी तरह से जानते हैं। मनीष के खेल की तारीफ राहुल द्रविड़ भी कर चुके हैं। राहुल काफी वक्त पहले से ही मनीष के खेल के दीवाने रहे हैं।

राहुल द्रविड़ कह चुके हैं कि अगर मनीष को मौका मिले तो वो अपने खेल से अच्छी खासी टीमों पर भारी पड़ सकते हैं। मनीष के पिता आर्मी बैकग्राउंड से हैं। उनकी पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई है। इस पहाड़ी क्रिकेटर ने नौ साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। मनीष को इस प्रोफेशन में उनके पिता का जबरदस्त साथ मिला है। साल 2015 के जुलाई में मनीष ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए अपने वनडे और टी-20 करियर का आगाज किया था। अब तक मनीष 12 इंटरनेशनल वनडे मैच खेल चुके हैं। इनमें वो अब तक एक शतक और 1 हाफ सेन्चुरी जड़ चुके हैं।अब हम आपको मनीष पांडे का वो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी गर्व से अपना सिर उठा लेंगे। ये वो वीडियो ही जब मनीष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा कैच लेकर देश का दिल जीत लिया।



  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home